बिलासपुर

रमन का उल्टा चश्मा मामले में पीसीसी चेयरमैन भूपेश बघेल को नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

तय समय में जवाब नहीं आने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

2 min read
रमन का उल्टा चश्मा मामले में पीसीसी चेयरमैन भूपेश बघेल को नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

बिलासपुर । फेसबुक एकाउंट पर रमन का उल्टा चश्मा विज्ञापन अपलोड करना कांग्रेस को महंगा पड़ते दिखाई दे रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने पीसीसी चेयरमैन को नोटिस भेजा है। इसमें विज्ञापन के प्रमाणन संबंधी दस्तावेज 48 घंटे में नहीं देने पर एकतरफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. एस भारतीदासन ने 15 अक्टूबर को इंडियन नेशनल कांग्रेस रायपुर के अध्यक्ष भूपेश बघेल को नोटिस भेज कर कहा है कि 11 अक्टूबर की दोपहर 13.26 बजे इंडियन नेशनल कांग्रेस के फेसबुक एकाउंट पर रमन का उल्टा चश्मा विज्ञापन अपलोड किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के 25 अक्टूबर 2013 के आदेश के अनुसार राजनीतिक पार्टियों को सोशल मीडिया में विज्ञापन देने से पहले प्रमाणीकरण अनिवार्य है। उन्होंने पीसीसी चेयरमैन से पूछा है कि क्या आपने इस विज्ञापन का प्रमाणीकरण कराया है, यदि हां तो प्रमाणन की कॉपी के साथ 48 घंटे में जवाब दें। तय समय में जवाब नहीं आने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

IMAGE CREDIT: patrika

यह है मामला : मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा किए जा रहे विकास के दावों का मजाक उड़ाते हुए कांग्रेस के आईटी सेल ने एक वीडियो तैयार किया है। इसे सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तर्ज पर रमन का उल्टा चश्मा नाम दिया गया है। वीडियों में विकास के दावों को फर्जी बताते हुए कहा गया है कि रमन का विकास उल्टा चश्मा लगाने पर ही दिखाई देता है। सीधे चश्मे से नहीं।

Published on:
18 Oct 2018 12:53 pm
Also Read
View All