बिलासपुर

अब इन वाहनों का लाइसेंस होगा निरस्त, यातायात पुलिस ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है नियम

Bilaspur News: बिलासपुर जिला यातायात पुलिस ने वाहनों की नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। दोषियों के खिलाफ चालान कटने के साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण भी होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 1:22 PM IST
अब इन वाहनों का लाइसेंस होगा निरस्त, यातायात पुलिस ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है नियम

CG News: बिलासपुर जिला यातायात पुलिस ने वाहनों की नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। दोषियों के खिलाफ चालान कटने के साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण भी होगा।

शहर में बहुत से वाहन चालक अपने वाहनों के नंबर प्लेट में आड़े-तिरछे नंबर लिखा रखे हैं, तो कुछ ने नंबर ही मिटा दिया है। यही नहीं नंबरों के ऊपर स्टीकर लगा दिया जा रहा या फिर मैग्नेट का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अब कड़ा एक्शन लेने का निर्णय लिया है। इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं कि कोई भी वाहन चालक यदि ऐसी अवस्था में वाहन चलाते पासा गया तो उसके खिलाफ चालान तो कटेगा ही, उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।

तेज गति से वाहन चलाने वालों के घर में मिलेगा ई-चालान

शहर में विशेष कर युवा वर्ग लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए स्वयं खतरे में पड़ते हुए और को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे वाहनों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ई-चालान की कॉपियां सीधे माता-पिता और अभिभावकों के पते पर भेजी जा रही हैं। यदि चालान शुल्क समय पर जमा नहीं किया गया, तो मामले न्यायालय में भेजे जा रहे हैं।

Updated on:
14 Apr 2025, 1:22 PM IST
Published on: