बिलासपुर

होली पर यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा! बिलासपुर रेल मंडल से 14 फेरे, 56 ट्रेनें छत्तीसगढ़ होकर गुजरेंगी…

Holi Special Train 2026: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में होली पर्व पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

less than 1 minute read
होली पर यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा! बिलासपुर रेल मंडल से 14 फेरे, 56 ट्रेनें छत्तीसगढ़ होकर गुजरेंगी...(photo-patrika)

Holi Special Train 2026: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में होली पर्व पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से 14 फेरों के लिए 8 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से होकर 56 फेरों की अन्य होली स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन होगा।

इससे छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार समेत सात राज्यों के यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा मिल सकेगी। हालांकि, रेलवे ने होली के दिन दुर्ग–रायगढ़–दुर्ग के बीच चलने वाली होली मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन को निरस्त करने का फैसला लिया है।

Holi Special Train 2026: वेटिंग 300 तक पहुंची

होली के मौके पर बाहर काम करने वाले लोगों के घर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच चुकी है। कई ट्रेनों में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है और कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है।

प्रमुख स्टेशनों से संचालन

रेलवे प्रशासन के अनुसार दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन और चर्लपल्ली समेत देश के विभिन्न गंतव्यों तक अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहार के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा। प्रशासन ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने और अधिकृत टिकट काउंटर या ऑनलाइन माध्यम से ही टिकट लेने की अपील की है।

Published on:
02 Mar 2026 02:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर