CG Crime News: बिलासपुर में सीमांकन करने गए पटवारी के साथ आरोपी व उसके रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया की है।
Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सीमांकन करने गए पटवारी के साथ आरोपी व उसके रिश्तेदारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। घटना कोटा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया की है। शिकायत पर कोटा पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सेमरिया के पटवारी तरुण कुमार पिता केएन साहू (36) ने कोटा थाने पहुंच कर मारपीट करने व शासकीय कार्य में बांधा डालने की शिकायत दर्ज कराई है। पटवारी तरूण ने बताया कि आवेदक भगवान सिंह पिता नारायण सिंह गोंड निवासी करका ग्राम सेमरिया की जमीन का सीमांकन करने गए थे।
जमीन का सीमांकन करने के दौरान रामकुमार पिता सुखनंदन निवासी सेमरिया आरती पति रामकुमार सेमरिया व रिश्तेदार उनसे गाली -गलौज करने लगे। यही नहीं महिला, उनका पति व दो रिस्तेदारों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए उसने मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह से वे अपनी कार में बैठ कर जाने लगे तो आरोपी अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए कार क्रमांक सीजी 10 बीपी 9988 के सामने खड़े हो गए। रामकुमार उनकी पत्नी आरती व अन्य रिस्तेदारों ने कार की चाबी व मोबाइल छीन लिया। इस दौरान आरोपियों ने दोबारा गांव में सीमांकन के लिए कदम रखने पर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत के बाद कोटा पुलिस आरोपी रामकुमार पिता सुखनंदन, आरती पति रामकुमार व दो अन्य को गिरतार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।