बिलासपुर

फोन पर फर्जी पहचान, मिलने बुलाया… मना करने पर युवती की फोटो के साथ अश्लील वीडियो अपलोड, दी जान से मारने की धमकी

Crime News: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है।

2 min read
सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी से युवती की फोटो वायरल (सांकेतिक तस्वीर)

CG Crime News: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अश्लील शब्द लिखकर वीडियो अपलोड किए और युवती व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में बिल्हा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बिल्हा थानोक्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि दिसंबर 2024 में उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। बातचीत के दौरान युवक ने अपना नाम तेजा उर्फ तेजसुंदर, निवासी भाठापारा बताया।

ये भी पढ़ें

हैवेंस पार्क सामूहिक मारपीट मामला… हॉफ मर्डर केस में हिस्ट्रीशीटर समेत 13 को 7 साल की सजा, 6 मई 2023 की घटना

शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे बिल्हा स्थित अग्रसेन कॉलेज के सामने मिलने बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो युवक ने खुद को वही व्यक्ति बताया जिससे वह फोन पर बात कर रही थी। युवती के अनुसार, व्हाट्सएप डीपी में किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगी थी, इसलिए उसने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और वहां से चली गई।

इसके बाद आरोपी कथित रूप से अलग-अलग मोबाइल नंबरों से जबरन बात करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और घर आकर भी युवती व उसकी मां के साथ अभद्रता की। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने उसके पिता को जान से मारने और भाई को उठा ले जाने की धमकी दी।

कई फर्जी आईडी से डाले वीडियो

युवती के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसके नाम से कई फर्जी आईडी बनाई। 29 दिसंबर की शाम करीब 3 बजे उसे जानकारी मिली कि उसके नाम से आईडी बनाकर फोटो-वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिनमें अश्लील शब्द लिखे गए हैं। जब युवती ने इंस्टाग्राम पर जाकर देखा तो पाया कि उसकी तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट कर वायरल किया गया है।

थाने के अंदर से बनाई रील्स

बताया जा रहा है कि आरोपी ने युवती को डराने-धमकाने के लिए थाना परिसर के अंदर जाकर वीडियो भी बनाए और उन्हें इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इतना ही नहीं, बिल्हा पुलिस को लेकर भी कथित तौर पर कई रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की गईं। पुलिस ने आरोपी पर अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
01 Mar 2026 01:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर