बिलासपुर

Demand of dowry: दहेज मांगकर कनाडा भागने की फिराक में था ये जमाई पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

डॉक्टर लड़की से दहेज में 25 लाख मांग रहा था(Demand of dowry)दवा कंपनी का मैनेजर, शिकायत मिली तो मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

2 min read
Jun 22, 2019
car in dowry, dowry case, demanding dowry, dowry torture

बिलासपुर. 25 लाख रुपए के लिए महिला डाक्टर को दहेज के लिए प्रताडि़त करने वाले आरोपी को पुलिस ने कनाडा भागने से पहले मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ डाक्टर की शिकायत पर महिला थाने में अपराध दर्ज हुआ था(Demand of dowry)। महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी व डेंटिस्ट डॉ. अकांक्षा शर्मा का विवाह सन 2017 में रायपुर डीडी नगर स्थित रोहिणीपुरम निवासी निवासी अभिनव शर्मा पिता आनंद शर्मा (31)से हुआ था।

शादी के पूर्व अभिनव के परिजनों ने दहेज में 8 लाख रुपए मांगे थे। 15 जुलाई को हुई सगाई में अकांक्षा के परिजनों ने अभिनव के परिजनों को 3 लाख नकद दिए थे। शेष रकम बाद में देना तय हुआ था। शादी के बाद से डॉ. अकांक्षा को पति अभिनव, सास अनीता और ससुर आनंद रकम के लिए प्रताडि़त करने लगे थे। अभिनव मुंबई स्थित दवा कंपनी सिप्ला में मार्केकटंग मैनेजर है। परिजनो ने डेढ़ वर्ष में करीब 7 लाख रुपए अभिनव व उसके परिजनों को दिए थे। इसके बाद भी अभिनव के परिजन लगातार 25 लाख रुपए के लिए दहेज के लिए डॉ. अकांक्षा को प्रताडि़त कर रहे थे। अकांक्षा ने शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी।

शिकायत पर अभिनव व उसके परिजनों को काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केन्द्र में बुलवाया गया था, लेकिन नोटिस के बाद भी परिजन काउंसिलिंग में नहीं आए थे। शिकायत पर पुलिस ने 3 मई को आरोपियों के खिलाफ धारा 498( ए) के तहत अपराध दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अभिनव मुंबई से कनाडा भागने वाला है। सूचना पर महिला थाने ने एलओसी जारी किया था। 4 दिन पूर्व पुलिस लाइन से पुलिस कर्मियों की टीम आरोपी को पकडऩे मुंबई भेजीगई थी। टीम ने दो दिन पूर्व मुंबई एयरपोर्ट से आरोपी अभिनव को पकडऩे के बाद शहर लेकर आई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Updated on:
22 Jun 2019 01:18 pm
Published on:
22 Jun 2019 01:10 pm
Also Read
View All