बिलासपुर

मनरेगा में महिलाओं को अधिक रोजगार और राशन दुकानों में महिलाओं को मिले सेनेटरी नैपकिन व साबुन

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को आयोग के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2020, 8:18 PM IST
मनरेगा में महिलाओं को अधिक रोजगार और राशन दुकानों में महिलाओं को मिले सेनेटरी नैपकिन व साबुन
मनरेगा में महिलाओं को अधिक रोजगार और राशन दुकानों में महिलाओं को मिले सेनेटरी नैपकिन व साबुन

बिलासपुर. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को आयोग के सदस्यों की ऑनलाइन बैठक ली। इसमें सलाहकार सदस्य हर्षिता पांडेय ने मनरेगा योजना में महिलाओं को अधिक रोजगार मुहैया कराने व जेंडर बजटिंग का पालन सुनिश्चित करने समेत अनेक सुझाव दिए

आयोग की सलाहकार सदस्य हर्षिता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कोरोना संकट में मनरेगा के माध्यम से श्रमिकों को जो मदद की जा सकती है उसमे अधिक से अधिक रोजगार महिलाओं को देते हुए जेंडर बजटिंग का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में राज्यपाल अनुसुइया उइके ने मेरे पत्र पर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया है कि राशन दुकानों में महिलाओं को सेनेटरी नेपकीन और साबुन जैसी सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। अपने सुझावों में हर्षिता पांडेय ने देश के विश्वविद्यालयों के महिला अध्याय केंद्रो का लॉकडाउन में महिला अधिकारो एवं जागरुकता कार्यक्रम हेतु प्रभावी उपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि आगंनवाडी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का घरेलू हिंसा एवं महिला अधिकारो के विषय पर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कोरोना वारियर्स के परिजनों के उत्साहवर्धन के लिए आयोग से सराहना पत्र भी दिए जाने की वकालत की।
आयोग के कार्यों की समीक्षा
बैठक के प्रारंभ में अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आयोग के वर्ष 2019-20 के कार्यों की समीक्षा की।
कोरोना काल मे आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर में बड़ी संख्या में शिकायतें मिली । जिस पर उचित कार्यवाही की गई।

Updated on:
22 May 2020, 8:18 PM IST
Published on: