बिलासपुर

1.36 लाख रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा… लोन पर ब्याज दर 10% से घटकर 9%, अब 20 लाख तक ले सकेंगे सस्ता लोन

Bilaspur News: रेलवे एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (अर्बन बैंक) ने लोन पर ब्याज दर 10 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत कर दी है।

less than 1 minute read
1.36 लाख कर्मचारियों को खुशखबरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)
1.36 लाख कर्मचारियों को खुशखबरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur News: रेलवे एम्पलाइज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (अर्बन बैंक) ने लोन पर ब्याज दर 10 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत कर दी है। इससे बिलासपुर सहित कोलकाता और भुवनेश्वर रेलवे जोन के 1.36 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ होगा। ये निर्णय नागपुर मंडल में आयोजित अर्बन बैंक के 96वां वार्षिक अधिवेशन में लिया गया।

घोषणा पत्र के वादे को पूरा किया

चेयरपर्सन एस.पी. सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 में परिवर्तन पैनल विजयी हुआ था और एक वर्ष के भीतर घोषणा पत्र के वादे पूरे किए गए हैं। अब 20 लाख तक का लोन लिया जा सकेगा, साथ ही लोन राशि का 0.25 प्रतिशत एकमुश्त भुगतान करने पर लोन बीमा सुविधा भी मिलेगी। डिविडेंड पर ब्याज दर 7 से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत कर दी गई है।

एप के जरिए मोबाइल पर मिलेगी सारी जानकारी

रेलवे एम्प्लॉयी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के अधिवेशन में यह भी घोषणा हुई कि रेलवे कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में अर्बन बैंक पहली ऐसी संस्था बन गई है, जिसने एप आधारित सेवाएं शुरू की हैं। अब शेयरधारक अपने मोबाइल पर खाते का विवरण, लोन की किश्त की जानकारी और हॉलिडे होम की बुकिंग ऑनलाइन कर सकेंगे। भविष्य में लोन आवेदन भी एप के जरिए ही संभव होगा।

18 डायरेक्टर सहित 691 डेलीगेट रहे मौजूद

अर्बन बैंक के डेलीगेट गोपी राव ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के अर्बन बैंक के 96वां वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे के 18 डायरेक्टर सहित 691 डेलीगेट मौजूद रहे। सभी ने सोसायटी को और उन्नत बनाने के सुझाव दिए और शेयरधारकों को नई सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

Published on:
15 Sept 2025 12:08 pm
Also Read
View All
बिलासपुर SSP का बड़ा एक्शन! गिरफ्तारी वारंट की तामिली में लापरवाही पर TI अभय सिंह बैस निलंबित

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप