बिलासपुर

शादीशुदा हैवान द्वारा बार-बार किए गए दुष्कर्म से गर्भवती हो गई नाबालिग बच्ची, गिरफ्तारी के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

Rape in bilaspur: 14 साल की लड़की को डरा-धमका कर एक अधेड़ ने अनाचार(Minor girl rape) किया, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिला कांग्रेस एसपी(SP)से मिलीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 12:39 PM IST
Rape in bilaspur: Minor girl rape in Bilaspur
शादीशुदा हैवान द्वारा बार-बार किए गए दुष्कर्म से गर्भवती हो गई नाबालिग बच्ची, गिरफ्तारी के लिए महिलाओं ने खोला मोर्चा

बिलासपुर. बिल्हा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में 14 साल की लड़की को डरा-धमका कर एक अधेड़ उम्र के शादीशुदा व्यक्ति पवन गोस्वामी ने अनाचार (Rape in bilaspur)किया और किसी को बताने पर लड़की के पिताजी को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर करता रहा। जब लड़की(Minor girl rape)गर्भवती हुई तो उसके घर वालो को पता चला।

बिल्हा थाना में बहुत मुश्किल से महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष सीमा यादव के द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उधर लड़की और उसके पिता को बजरंग गोस्वामी नाम का आदमी जो कि पावन गोस्वामी का रिश्तेदार है उसके द्वारा बार - बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है ।

इस बात को लेकर जिला महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष अनिता लवहातरे एवं शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय, बिल्हा की ब्लाक अध्यक्ष सीमा यादव, अफरोज खान, श्वेता शास्त्री, एस पी.अग्रवाल से मिले और इस पर दोषी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की ओर लड़की(Minor girl rape)को धमकी देने वाले (Rape in bilaspur)कि भी गिरफ्तारी की मांग की ।

Updated on:
3 Jul 2019, 12:39 PM IST
Published on: