बिलासपुर

शादी का झांसा देकर महिला का आरोपी ने किया दैहिक शोषण

Rape in bilaspur: तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला की शिकायत पर हुई एफआईआर

less than 1 minute read
Woman Raped
Woman Raped

बिलासपुर. तारबाहर थानांतर्गत वैशाली नगर चौक स्थित अन्ना दोसा रेस्टोरेंट में काम करने वाली परित्यागता महिला को शादी का झांसा देकर आरोपी ने ६ महीने तक दैहिक शोषण किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। तारबाहर पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली २६ वर्षीय महिला को कुछ वर्ष पूर्व उसके पति ने छोड़ दिया था। पति के छोडऩे के बाद वह वैशाली नगर चौक स्थित अन्ना दोसा रेस्टोरेंट में बर्तन धोने का काम करने लगी। रेस्टोरेंट में मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम लिमतरा निवासी अरुण सूर्यवंशी काम करता था। वह जेकब चाल में किराये के मकान में रहता था। अरुण ने महिला को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया। महिला के प्रेमजाल में फंसने के बाद उसने ६ महीने तक उसका दैहिक शोषण किया। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलसि ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


घर घुसकर आरोपी ने किया महिला से बलात्कार का प्रयास
सीपत थाना क्षेत्र के १ गांव में रहने वाली महिला के घर घुसकर युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। सीपत पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली ३५ वर्षीय महिला २९ नवंबर को शाम ७ बजे घर में अकेली थी। वह बिस्तर में लेटी थी। तभीगांव में रहने वाला लक्ष्मी पिता मनहरण सूर्यवंशी घर में घुसा और महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने महिला से मारपीट की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Published on:
30 Nov 2019 07:51 pm
Also Read
View All
रेल यात्रियों को बड़ा झटका! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर चेक करें अपडेट

उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं की होगी वतन वापसी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी दान करेंगे एक दिन का वेतन! बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आदेश से मची खलबली

Property Fraud: बिलासपुर में Property Fraud का बड़ा खुलासा, कारोबारी और पटवारी पर फिर, सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप

छत्तीसगढ़ High Court में गर्मी छुट्टी खत्म, कॉज लिस्ट जारी होने के बाद 15 जून से नियमित सुनवाई शुरू