
बिलासपुर। सड़क हादसे में बिलासपुर में पदस्थ परिवार न्यायालय के एडीजे दिलेश्वर राठिया की मौत हो गई है वही उस कार में सवार दो और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन का इलाज रायगढ़ के निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी देर रात की है बताया जा रहा है कि एडीजे दिलेश्वर राठिया दो और लोगों के के यादव जो कि एसईसीएल में पदस्थ है व विजय श्रीवास्तव जो कि पटवारी है के साथ अपने गृह ग्राम छाल से मुनुंद स्थित अर्जुन ढाबा में खाना खाने गए थे वापस लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक थी ऐसे में मोड़ के पास कार नियंत्रित नहीं कर पाए और कार सड़क के किनारे वन विभाग के द्वारा खोदेे गए सीपीटी गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही एडीजे दिलेश्वर राठिया की मौत हो गई वहीं दो अन्य लोग जिसमें एसईसीएल कर्मी व पटवारी शामिल है गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को इलाज के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
छाल में बनवा रहे थे अपना घर
मिली जानकारी के अनुसार एडीजे दिलेश्वर आठिया का परिवार उनके गृह ग्राम छाल में ही था एडीजे के घर का निर्माण कार्य चल रहा था इसके कारण वह छुट्टियों में छाल आकर भवन निर्माण की देखरेख कर रहे थे
बीती रात घटित घटना में बिलासपुर एडीजे दिलेश्वर राठिया की मृत्यु हो गयी। घटना देर रात एक सड़क में हुई जब हादसे में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) बिलासपुर दिलेश्वर राठिया की मृत्यु हो गई। हादसे में 2 अन्य घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर है। इनका इलाज अभी जिंदल फोर्टिस में जारी है। घटना बीती रात 1:00 से 2:00 बजे के बीच की है। श्री राठिया जी के मौत की खबर मिलते ही उनके अधिवक्ता साथियों में शोक की लहर दौड़ गई।
इस गंभीर हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि
“ADJ बिलासपुर दिलेश्वर राठिया जिनका गृह ग्राम छाल है। वो बिलासपुर से हाटी होते हुए रात में छाल आ रहे थे। जो ग्राम-कुडेकेला के पास बीती रात एक्सीडेंट हो गया। जिसमें ADJ महोदय की आकस्मिक मौत हो गई।”
- थाना प्रभारी छाल