साई भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

शिर्डी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पे..., साईं नाथ तेरे हजारों नाम..., साईं बाबा तू हमेशा मेरे पास रहे..., साईं-साईं बोल से बंदे..
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2016, 4:08 PM IST
Sai Temple Foundation Day
Sai Temple Foundation Day
बिलासपुर. शिर्डी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पे..., साईं नाथ तेरे हजारों नाम..., साईं बाबा तू हमेशा मेरे पास रहे..., साईं-साईं बोल से बंदे...जैसे साईं के भजन गाते हुए गुरूवार को जय मां काली साईं शिक्षा सेवा समिति की ओर से जूना बिलासपुर स्थित पचरीघाट में अयोजित दो दिवसीय साईं मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ। गुरुवार को साईं बाबा का अभिषेक, शृंगार, महाआरती के कार्यक्रम हुए। पूजन के बाद भंडारा कार्यक्रम में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। बुुधवार को कार्यक्रम के पहले दिन श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य साईं की पालकी निकाली थी, साईं भक्तों ने भक्ति में लीन होकर साईं की महिमा का बखान किया।
बुधवार सुबह साई बाबा के अभिषेक से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान भक्तों ने भक्ति में लीन होकर साईं नाम का गुणगान किया। अभिषेक के बाद साई बाबा का श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन किया गया। अन्त में बाबा को 56 भोग चढ़ाया गया। भक्तों के लिए भंडारे का कार्यक्रम भी हुआ।
Published on: