बिलासपुर

सरकारी कार्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे कार्यालय

शासकीय कार्यालयों में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 May 2020, 6:31 PM IST
Office work at home makes a lifestyle change
घर पर कार्यालयीन कार्यों से जीवनशैली में आता है बदलाव ...

बिलासपुर . शासकीय कार्यालयों में शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला समेत प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन के चलते अवकाश होने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को जारी किया। जिले के सभी शासकीय कार्यालय लगातार तीन दिन बंद रहेंगे । जिले में शनिवार व रविवार को अत्यावश्यक सेवाओं को छोडकऱ लॉकडाउन रहेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव आरपी राठिया ने शुक्रवार को शनिवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी की गई। राज्य शासन ने नोवेलकोरोना वायरस संक्रमण एवं महामारी के विस्तार को रोकने के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में मई माह के हर शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया है। इसलिए मई माह के चतुर्थ शनिवार 23 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस आशय का पत्र कलेक्टर को पे्रषित किया गया है।
तीन दिन अवकाश
सरकारी कार्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित होने के बाद लगातार तीन बंद रहेंगे। रविवार को सामान्य अवकाश एवं सोमवार को ईद का अवकाश रहेगा। मंगलवार को शासकीय कार्यालय खुलेंगे।
आज-कल दुकानें बंद रहेेंगे
जिले में शनिवार एवं रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बाजार ,दुकानें नहीं खुलेगी। वहीं अत्यावश्यक सेवा मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पंप,एलपीजी गैस ,एनएच के ढाबे, अवे रेस्टोरेंट , होम डिलीवरी,मिल्क पार्लर, आदि सेवाएं जारी रहेगी ।

Published on: