बिलासपुर

Swine Flu in CG: मलेरिया, डायरिया के बाद स्वाइन फ्लू का कहर, इस जिले में हुई एक और मौत, अब तक 3 लोगों ने तोड़ा दम

Swine Flu Spread in Bilaspur: स्वाइन फ्लू का कहर एक बार फिर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। एक और स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत से हड़कंप मच गया है। प्रदेश में इस साल स्वाइन फ्लू से यह तीसरी मौत हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Aug 2024, 9:53 AM IST
Swine Flu Spread in Chhattisgarh

Swine Flu Case 2024: प्रदेश में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू से पीडि़त की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन दिन में यह तीसरी मौत है। इससे पहले कोरिया व जांजगीर-चांपा जिले की दो महिलाओं की 9 अगस्त को मौत हो गई थी।

Swine Flu: अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

बिलासपुर के मंगला निवासी 66 वर्षीय वृद्ध सप्ताह भर से अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत में सुधार न होने के कारण मौत हो गई। उनका वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज चल रहा था। बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से पीडि़त तीन मरीज अपोलो में भर्ती हैं। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इधर स्वाइन फ्लू को लेकर सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने जिले भर के सरकारी व निजी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है।

Swine Flu in CG: प्रदेश में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत

बिलासपुर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में ही शुक्रवार 9 अगस्त 2024 को स्वाइन फ्लू के दो मरीजों की मौत हो गई थी। मृतक दोनों महिलाओं में से एक मरीज कोरिया और दूसरी जांजगीर की रहने वाली थी।

Updated on:
12 Aug 2024, 9:53 AM IST
Published on: