8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG big incident: धान का रोपा लगाकर नहाने गया किशोर नदी की तेज धार में बहा, चट्टान पर फंसी थी लाश

CG big incident: खेत से कुछ ही दूरी पर स्थित नदी में नहाने गया था 15 वर्षीय किशोर, बारिश में उफान पर थी नदी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Aug 2024, 9:18 PM IST

CG big incident

कुसमी. CG big incident: बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपातु में रोपा लगाकर नहाने गया एक किशोर नदी की तेज धारा में बह गया। पानी के बहाव में डूबकर उसकी मौत (CG big incident) हो गई। उसकी लाश घटनास्थल से काफी दूर चट्टान पर फंसी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएम पश्चात रविवार को उसका शव परिजन को सौंप दिया। घटना से किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामरी से लगे ग्राम गोपातु निवासी जगेश्वर नगेशिया पिता मोहला राम 15 वर्ष शनिवार को अपने परिवार समेत खेत में रोपा लगाने गया था। रोपा लगाने के बाद शाम करीब 3 बजे खेत से कुछ दूरी पर स्थित बूढ़ा नदी में नहाने गया था।

जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजन उसे नदी के आस-पास ढूढते हुए जब कुछ दूर गए तो देखा कि नदी में स्थित चट्टान पर जगेश्वर फंसा (CG big incident) हुआ था। उसका बहती पानी की धार के कारण हाथ हिल रहा था।

ग्रामीणों की मदद से किसी तरह से उसे बाहर निकला गया और उसके जिंदा होने की आस पर परिजन उसे लेकर घर पहुंचे लेकिन उसके शरीर से काफी देर तक कोई हरकत नहीं हुई, तब परिजनों को उसके मौत होने का यकीन हुआ।

यह भी पढ़ें: CG conversion: ‘अमीर बन जाओगे, कोई बीमारी भी नहीं होगी’ का प्रलोभन देकर कराता था धर्म परिवर्तन, फरार पास्टर गिरफ्तार

बारिश के मौसम में उफान पर है बूढ़ा नदी

घटना की सूचना पर रविवार को सामरी पाठ पुलिस ने पीएम पश्चात शव उसके परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि बारिश के मौसम में बूढ़ा नदी में पानी भरा हुआ है और काफी तेज बहाव रहता है। इसी दौरान नहाने गए जगेश्वर की बह जाने से मौत हो गई।