8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG conversion: ‘अमीर बन जाओगे, कोई बीमारी भी नहीं होगी’ का प्रलोभन देकर कराता था धर्म परिवर्तन, फरार पास्टर गिरफ्तार

CG conversion: महिला ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, कहा था कि पास्टर धर्म परिवर्तन करने का बनाता है दबाव, उसके झांसे में आ गए हैं पति, खुद धर्म परिवर्तन करने तथा हमसे भी करने की कहते हैं बात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Aug 2024, 8:56 PM IST

CG conversion

राजपुर. CG conversion: कई लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन (CG conversion) कराने के मामले में फरार पास्टर को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी लोगों को कहता था कि धर्म परिवर्तन करने से अमीर बन जाओगे और कोई बीमारी नहीं होगी। इसकी शिकायत एक महिला ने थाने में दर्ज कराई थी। उसका पति भी पास्टर के झांसे में आ गया था और धर्म परिवर्तन (CG conversion) करने की बात कहता था। महिला की रिपोर्ट के बाद पास्टर फरार हो गया था।

बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम लडु़वा नवापारा निवासी मती गोंड़ पति धर्मसाय गोंड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव में 3-4 वर्ष पूर्व से पास्टर रंजीत बड़ा निवासी सिंगाडाड़ करजी का जमीन खरीद कर घर बनाकर रहता है।

उसके द्वारा गांव में लगातार अपने धर्म का प्रचार किया जा रहा है तथा गांव के भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहा है। वह मेरे पति सहित अन्य लोगों को कहता है कि मेरा धर्म अपनाओगे तो कोई बीमारी नहीं होगी तथा धन-संपत्ति की कमी नहीं रहेगी, बाल बच्चे स्वस्थ रहेगे। ऐसा प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने का दबाव बनाता है।

गांव के कई लोग उसकी बातों में आ गए और उसके घर पर प्रार्थना करने के लिए हर सप्ताह रविवार को जाते हैं। प्रार्थी महिला मती गोंड़ का पति भी पास्टर रंजीत बड़ा के बातों में आ गया था।

वह लगभग डेढ़ साल से उसके घर आना-जाना कर रहा था। वह पास्टर के झांसे में आकर अपना धर्म बदलने की बात कहता था। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी धर्म बदलने के लिए दबाव डालने लगा था।

यह भी पढ़ें: बीमारी ठीक करने की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल! हिंदू संगठनों के विरोध पर पहुंचे एसडीएम-एएसपी

रिपोर्ट दर्ज कराते ही आरोपी हो गया था फरार

मामले में महिला के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पास्टर रंजीत बड़ा को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, दिनेश राजवाडे, राकेश सिंह, श्यामलाल भगत, आरक्षक रिकू गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, नरेश तिर्की व सुनील तिर्की सक्रिय रहे।

यह भी पढ़ें: CG crime: चाकू दिखाकर लैंड ब्रोकर से 3 लाख नकद व चेन की लूट, जमीन मालिक व महिला समेत 4 फरार

झाडफ़ूंक के बहाने भी बुलाता था घर

पास्टर रंजीत बड़ा झाडफ़ूंक (Conversion) करने के बहाने भी लोगों को अपने घर बुलाता था। कभी-कभी रात में मांदर बजाकर चिल्लाता था और पूरे गांव के लोगों को परेशान करता था। जो भी व्यक्ति उसके घर जाता, उसे धर्म बदलने का प्रलोभन देता था। जब गावं के लोगों द्वारा उसको समझाने का प्रयास किया गया तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता था।