8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG crime: चाकू दिखाकर लैंड ब्रोकर से 3 लाख नकद व चेन की लूट, जमीन मालिक व महिला समेत 4 फरार

CG crime: लैंड ब्रोकर को बाइक पर बैठाकर जमीन दिखाने के बहाने ले गया था जमीन मालिक, पहले से वहां खड़ी थी महिला, बाद में 2 और युवक बाइक से आए और चारों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Aug 2024, 8:14 PM IST

CG crime

उदयपुर. CG crime: सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडग़ांव बाजार के पास शनिवार की शाम जमीन ब्रोकर से चाकू की नोंक पर 3 लाख रुपए नगद, सोने की चेन व मोबाइल की लूट (CG crime) की गई। वह मुंगेली का रहने वाला है। जमीन देखने वह यहां आया था। इसी दौरान जमीन मालिक ने महिला व बाइक सवार 2 अन्य युवकों के साथ वारदात (CG crime) को अंजाम दिया। पीडि़त की रिपोर्ट पर उदयपुर पुलिस ने 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मुंगेली निवासी नवल किशोर जायसवाल ने उदयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार की शाम 6 बजे वह अपने साथी श्रीरंग जाधव और कमलनाथ सोनी के साथ ग्राम डांडग़ांव में जमीन खरीदी-बिक्री करने आया था। जमीन मालिक उसे अकेले लेकर डांडग़ांव बाजार के पास जमीन दिखाने चला गया।

वहां पहले से एक महिला चेहरे पर स्कार्फ बांधे खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से 2 युवक बाइक से आए। इसके बाद दोनों युवक व महिला ने उसे चाकू दिखाकर 3 लाख 6 हजार 500 सौ रुपए नगद, एक सोने की चेन, रुद्राक्ष माला, मोबाइल, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड लूट कर फरार हो गए। लूट (Loot in Ambikapur) के बाद महिला को जमीन मालिक मौके से लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: CG police: थाने बुलाकर महिला से 20 हजार की डिमांड, बोले- समझौता करा देंगे, नहीं देने पर बेटे पर एफआईआर की दी धमकी

जमीन मालिक का नहीं जानता नाम

नवल किशोर जायसवाल जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। एक महीना पहले जमीन खरीदी-बिक्री हेतु उसकी मोबाइल पर एक शख्स से चर्चा हुई थी। 20 दिन पहले जमीन दिखाने उक्त ब्रोकर से चोटिया टोल प्लाजा के समीप उसकी मुलाकात हुई थी। उसी वक्त जमीन ब्रोकर द्वारा भूमि के मालिक से जान-पहचान कराई गई थी, इसका नाम उसे भी पता नहीं है।

शुक्रवार को मोबाइल से बात कर शनिवार को जमीन देखने वह अपने साथी श्रीरंग जाधव व कमलनाथ सोनी के साथ डांडग़ांव आया था।

यह भी पढ़ें: CG murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, रात में देर से घर लौटी तो पति ने सोते समय कर दी हत्या, बैठा रहा लाश के पास

बाइक में बैठाकर ले गया जमीन मालिक

डांडग़ांव बाजार से आगे जमीन मालिक नवल किशोर को बाइक पर अकेले जमीन दिखाने लगभग आधा किलोमीटर दूर ले गया था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर 2 लोग आए और चाकू दिखाकर जेब में रखे 6500 एवं बनियान के भीतर रखे 3 लाख नगद, सोने की चेन, प्लास्टिक पन्नी में रखे पैन काड, आधार कार्ड, मोबाइल को लूट लिए।

इनके साथ स्कार्फ बांधे एक महिला वहां थी, उसे गाड़ी में बैठाकर लूटपाट करके जमीन मालिक व उसके साथी वहां से भाग गए। मामले में उदयपुर पुलिस धारा 309 का अपराध कायम कर जांच में जुटी है।