8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG murder: पत्नी के चरित्र पर था शक, रात में देर से घर लौटी तो पति ने सोते समय कर दी हत्या, बैठा रहा लाश के पास

CG murder: देर से घर आने का कारण पूछने पर पत्नी ने नहीं दिया कोई जवाब, दोनों बच्चों को सुलाकर दूसरे कमरे में सोने चली गई, अलसुबह पति ने लकड़ी से सिर व पीठ पर प्रहार कर उतार दिया मौत के घाट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Aug 2024, 6:56 PM IST

CG murder

अंबिकापुर. CG murder: चरित्र शंका पर एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी को लकड़ी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। पत्नी 10 अगस्त की रात को देर से घर पहुंची थी। वजह पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया तो दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी बीच सो रही पत्नी के सिर व पीठ पर लकड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसने मौत के घाट (CG murder) उतार दिया। दोनों के बीच प्रेम संबंध था तथा पिछले 5 साल से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। उनके 2 बच्चे भी हैं। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीतापुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा ने बताया कि मृतका लक्ष्मी पति राजकुमार (25) वंदना दलदलीपारा की रहने वाली थी। लक्ष्मी व राजकुमार दोनों पिछले 5 साल से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे। इनके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ दिनों से राजकुमार पत्नी के चरित्र पर शंका कर रहा था। 9 अगस्त की रात को राजकुमार की पत्नी देर से घर पहुंची।

इस दौरान वह शराब के नशे में था। पति ने जब देर से घर आने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला अपने दोनों बच्चों को सुलाकर अपने सोने चली गई।

इधर राजकुमार 10 अगस्त की सुबह अलकरीब 4 बजे उठा और पत्नी के सिर व पीठ पर लकड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

बच्चे कमरे में पहुंचे तो लाश के पास ही था पिता

मृतका के दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह दोनों बच्चों की नींद खुली तो वे मां के कमरे में गए। वहां खून से लथपथ मां की लाश पड़ी थी। जबकि पिता भी उसी कमरे में बैठा (CG murder) था। इसके बाद दोनों बच्चे रोने लगे।

यह भी पढ़ें: गैरमर्द से संबंध के शक पर पत्नी को अधमरा होते तक पीटा, बेटी ने चाचा को बुलाया, 4 दिन बाद मौत

आरोपी के पिता ने पुलिस को दी जानकारी

राजकुमार पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता था। 10 अगस्त की सुबह राजकुमार का पिता सीताराम मांझी खेत में काम करने अपने बेटे को बुलाने उसके घर गया था। वहां पहुंचा तो बहू कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी। बेटे से पूछने पर वह बताया कि पत्नी के साथ रात में झगड़ा हुआ था तो उसने हत्या कर दी है।

राजकुमार के पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत जेल भेज दिया है।