8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गैरमर्द से संबंध के शक पर पत्नी को अधमरा होते तक पीटा, बेटी ने चाचा को बुलाया, 4 दिन बाद मौत

Wife murder: चरित्र शंका पर डंडे व सब्बल से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर हुआ फरार, 2 दिन तक घायलावस्था में पड़ी रही घर में, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Jun 2023, 8:51 PM IST

Wife murder

Police taking statement from relatives

अंबिकापुर. Wife murder: एक युवक ने गैरमर्द से संबंध के शक पर 28 मई को पत्नी की लाठी-डंडे व सब्बल से बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इसी बीच पति वहां से फरार हो गया। दूसरे दिन बेटी ने अपने चाचा को बुलाया तो वह उसने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान २ जून की सुबह उसकी मौत हो गई। मामले में अस्पताल सहायता केंद्र की पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर डायरी दरिमा थाने को भेज दी है।


सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदकालो निवासी अकिल राम अपनी पत्नी 42 वर्षीय श्याम बाई व 12 वर्षीय बेटी के साथ रहता था। अकिल अपनी पत्नी के चरित्र शंका करता था। उसे लगता था कि पत्नी के अन्य लोगों से भी अवैध संबंध हैं। वह पत्नी को अनावश्यक इधर-उधर घुमने से भी मना करता था।

इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बीच 28 मई को चरित्र शंका पर अकिल ने लाठी-डंडे व सब्बल से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। पत्नी जब अधमरी हो गई तो वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: डीजे में डांस करते गायब हो गया मोबाइल तो युवक की पीट-पीटकर कर दी हत्या, गला भी दबाया, 6 गिरफ्तार


बेटी ने चाचा को दी जानकारी
पति की पिटाई से गंभीर रूप से घायल श्याम बाई घर पर ही पड़ी रही। उसे अस्पताल ले जाने वाला भी कोई नहीं था। 29 मई को पीडि़ता की बेटी ने गांव में ही रहनेवाले अपने चाचा के घर जाकर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: निर्माणाधीन मकान में घुस गया तेज रफ्तार ट्रक, दीवार के नीचे दबकर मासूम बालिका की मौत, 4 घायल


इलाज के दौरान मौत
मारपीट में गंभीर रूप से घायल श्यामबाई का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी बीच 2 जून को उसकी मौत हो गई। मामले में अस्पताल सहायता केंद्र की पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर पीएम पश्चात शव सौंप दिया। इधर पुलिस ने जीरो में मामला कायम कर डायरी दरिमा थाने में भेज दी है।