8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG police: थाने बुलाकर महिला से 20 हजार की डिमांड, बोले- समझौता करा देंगे, नहीं देने पर बेटे पर एफआईआर की दी धमकी

CG police: पीडि़त महिला ने एसपी से मामले की शिकायत कर की कार्रवाई की मांग, महिला व उसके पुत्र के खिलाफ मवेशी की बात को लेकर थाने में की गई थी शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Aug 2024, 4:04 PM IST

CG police

बैकुंठपुर. CG police: कोरिया जिले के सोनहत थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर एक महिला ने 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत एसपी (CG police) से की है। महिला का कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर थाने में उसे बुलाया गया था। वह पुत्र के साथ पहुंची तो यहां समझौता कराने की बात कहकर 20 हजार रुपए की मांग की गई। नहीं देने पर बेटे के खिलाफ एफआईआर करने की धमकी दी गई है। इस मामले में महिला ने एसपी से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

कोरिया एसपी (CG police) से की गई शिकायत में महिला सैयदा खातून ने बताया कि 7 अगस्त दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच सोनहत निवासी एक व्यक्ति द्वारा मेरे साथ मवेशी को लेकर डंडे से मारपीट की गई। इसकी थाने में शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस (CG police) ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं 9 अगस्त को उसे व उसके पुत्र को थाने बुलाकर डांट-फटकार लगाई। साथ ही कहा गया कि 20 हजार रुपए दो, केस में समझौता करा दूंगा। पैसे नहीं देने पर मेरे पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज करने की धमकी दी गई है।

यह भी पढ़ें: CG big incident: महिला के पैर में था दर्द, डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही पूरे शरीर की बदल गई रंगत, फिर हो गई मौत

10 साल से परेशान करने का आरोप

इधर दूसरे प्रकरण में सोनहत निवासी ग्रामीण शिवप्रसाद कोल ने भी एसपी (CG police) से शिकायत कर 10 साल से परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि सोनहत निवासी पति-पत्नी द्वारा मुझे 10 साल से परेशान किया जा रहा है। मेरे खेत का मेड़ अनावेदक के मेड़ से लगा हुआ है।

वह जब भी खेती करने जाता जाता है, पति-पत्नी द्वारा मारपीट व गाली गलौज की जाती है। जबकि खेत की कई बार नाप-जोख करा चुके हैं। इसके बाद भी हमें थाने तो कभी तहसील बुलवाकर परेशान किया जा रहा है।

इस मामले में कई बार केस दर्ज हो चुका है। लेकिन अनावेदक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में शिवप्रसाद कोल दर्जनभर ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा था। उसने भी कार्रवाई की मांग की है।