3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीमारी ठीक करने की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल! हिंदू संगठनों के विरोध पर पहुंचे एसडीएम-एएसपी

Conversion: प्रशासन को सूचना दिए बगैर सभा का किया गया था आयोजन, हिंदू संगठनों (Hindu's Organisation) ने धर्मांतरण (Conversion) का आरोप लगाते हुए रोक दी प्रार्थना सभा, थाने में शिकायत मिलते ही पहुंची पुलिस, एसडीएम (SDM) व एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 6 Nov 2021, 11:58 PM IST

Conversion

People in Assembly

अंबिकापुर। Conversion: अंबिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत उदयपुर ढाब में बहला-फुसलाकर बीमारी ठीक करने का दावा करके धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। सूचना पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने मौके पर पहुंच कर आयोजन को रोका ओर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति बीते 2 दिनों से ग्राम उदयपुर ढाब में प्रशासन को बिना सूचना दिए प्रार्थना सभा का आयोजन कर लोगों को भ्रमित कर रहा था।

प्रार्थना सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शनिवार को जब इसकी जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल (Bajrang Dal) को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर चल रहे कार्यक्रम को रोका और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Read More: धर्मांतरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पहले आवेदन, फिर निवेदन, फिर भी नहीं माने तो करेंगे दे दनादन

सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी (Additional SP) दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की जानकारी लगते एसडीएम (SDM) भी मौके पर पहुंचे हुए थे।


पुलिस आयोजनकर्ता से कर रही पूछताछ
हिंंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा आयोजित कर बीमारी ठीक करने का दावा करने वाले व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

Read More: धर्मांतरण व फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के विरोध में निकाली रैली