3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मांतरण पर भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पहले आवेदन, फिर निवेदन, फिर भी नहीं माने तो करेंगे दे दनादन

Conversion: धर्मांतरण के विरुद्ध भाजपाइयों (BJP) ने निकाली विशाल जन जागरुकता पदयात्रा, कहा- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में चल रहा धर्मांतरण का कुचक्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Aug 2021, 8:50 PM IST

Conversion

BJP Padyatra on Conversion

अंबिकापुर. सरगुजा क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सांसद कमलभान सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो द्वारा जन जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया।


धर्मांतरण जनजागरण पदयात्रा के स्थानीय घड़ी चौक पर समापन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का कुचक्रचल रहा है। जब से छत्तीसगढ़ सरकार बनी है तब से भोले भाले वनवासी आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्म अंतरित कराया जा रहा है।

वनवासी व हिंदू समाज की मूल संस्कृति को जो छेडऩे का प्रयास करेगा तो पहले आवेदन, फिर निवेदन, फिर भी धर्मांतरण किया गया तो दे दना-दन से निपटा जाएगा।

अखिलेश सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि वनवासियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने की साजिश विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा वर्षों से किया जा रहा है, फिर भी हमारे पुरखों ने डरे बिना हिंदू धर्म का दामन नहीं छोड़ा और हमें हिंदू धर्म की संस्कृति से बांधे रखा।

Read More: सरकार के इस आश्वासन के बाद भाजपाइयों ने खत्म की 5 दिन की भूख हड़ताल, किसानों की ये बाध्यता खत्म

हम उन्हें सम्मान और गौरव से आज नमन करते हैं। वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने कहा कि कई साजिशों के बाद भी हिंदू समाज के संस्कृति और सभ्यता को वो नष्ट नहीं कर पाए। सभा को देवनाथ सिंह पैकरा, फुलेश्वरी सिंह, आलोक दुबे, मधुसूदन शुक्ला, संजय सोनी तथा निशांत सिंह सोलू ने भी संबोधित किया।

IMAGE CREDIT: BJP Ambikapur

कांग्रेस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा हिंदू समाज
पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार को चेतावनी है कि वे छत्तीसगढ़ में हो रही धर्मांतरण की घटनाओं को रोकें वरना हिंदू समाज आपको कभी माफ नहीं करेगा। भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि अगर धर्मांतरण हो रहा है तो कांग्रेस के नेता कहां हैं, कांग्रेस में हिंदू संस्कृति को मानने वाले नेता और जनप्रतिनिधि कहां हैं। हिंदू समाज उनसे प्रश्न पूछ रहा है।

Read More: रेणुका बोलीं- CM और स्वास्थ्य मंत्री की आपसी खींचतान से जनता को हो रहा नुकसान, इस बारे में मुझसे चर्चा तक नहीं की


धर्मांतरण के कारण खतरे में आदिवासी समाज
राम लखन पैकरा ने कहा कि हिंदू जनजाति समाज सबसे बड़ा समाज है और आज यही आदिवासी समाज धर्मांतरण के कारण खतरे में है। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर ने कहा कि जब तक सरगुजा से धर्मांतरण समाप्त नहीं हो जाता तब तक युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।


कार्यक्रम में ये रहे शामिल
कार्यक्रम का संचालन संजीव वर्मा व अंशुल श्रीवास्तव ने किया तथा आभार प्रदर्शन आरडी चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रबोध मिंज, अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, अंबिकेश केसरी, डीके पूरिया, मधु चौदहा, विकास पांडे, राधेश्याम ठाकुर, संतोष दास, रूपेश दुबे, मनोज गुप्ता, रामप्रवेश पांडे,

सर्वेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह, राजेंद्र जायसवाल, दीक्षा अग्रवाल, रमेश जायसवाल, दूधनाथ गोस्वामी, रज्जू राम, चंद्रिका यादव, जन्मेजय मिश्रा बिहारी तिर्की सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।