बिलासपुर

होली के लिए बाजार हुए गुलजार, हर्बल रंग बने लोगों की पहली पसंद

होली के रंग में रंग गया है शहर, शुरू हुई तैयारी, पिचकारी व गुलाल की पूछ परख करने लगे लोग
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 12:38 PM IST
holi

बिलासपुर . होली के त्योहार को लेकर बाजार सज गए हैं। गुरुवार को होली दहन होगा व शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। होली दहन को लेकर शहर में जगह-जगह तैयारी चल रही है। वहीं रंग-गुलाल व पिचकारियों की खरीदारी को लेकर युवा वर्ग बाजारों खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। जहां बच्चे मोटू, पतलू व नोबिता, डोरेमोन की पिचकारियों को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं युवक बड़े साइज की पिचकारियों की खरीदारी कर रहे हैं।
इस बार खास तौर पर हर्बल रंगों की खरीदारी ज्यादा हो रही है। सामान्य रंगों के दाम कम होने के बावजूद खरीदारी कम है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते अब लोग कैमिकल युक्त रंगों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इसके चलते बाजार में हर्बल रंगों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। चाहे रंग-गुलाल हो या पिचकारी के लिए पानी वाले रंग। सभी हर्बल रंग की ही डिमांड कर रहे है। सरकण्डा स्थित हरे माधव दुकान के संचालक लक्ष्मी ने बताया कि बाजार हर्बल रंग इस बार बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

३० रुपए से १५०० रुपए के पिचकारी: बाजार में ३० रुपए से लेकर १५०० रुपए तक के पिचकारी उपलब्ध है। इसमें सुई वाले पिचकारी, टैंक वाले पिचकारी, कॉर्टून वाले पिचकारी छोटे-बड़े कई आकार में है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

हर्बल गुलाल हर रंग में: हर्बल गुलाल हर रंग में उपलब्ध है इसमें गुलाबी, हरा, पीला, लाल, बैगनी, संतरा सहित हर रंग में हर्बल गुलाल उपलब्ध है। इसे भी लोग अपने पसंद के रंग के मुताबिक खरीद रहे हैं। इसके साथ ही गुलाल के कॉम्बों पैक ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।

मैजिक रंग व स्प्रे: गुलाल के अलावा मैजिक रंग व स्प्रे भी बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हंै। मैजिक रंग बच्चों की पहली पसंद बने हुए है। इसके साथ ही कैप्सूल वाले रंग भी खूब पसंद किए जा रहे है। इसके साथ ही स्प्रे वाले रंग में सिल्वर, गोल्डन व अलग-अलग रंग काफी पसंद किए जा रहे हैं।

मुखौटे भी है बाजार में: प्लास्टिक के कार्टून वाले मुखौटे भी नजर आ रहे हैं। पिकाचु, डोरेमोन, छोटा भीम जैसे अलग-अलग कार्टून कैरेक्टर के मुखौटे बाजार में हैं। इसके अलावा साधु के बाल व कान के लटकन भी लोग खरीद रहे हैं।

Updated on:
27 Feb 2018, 12:38 PM IST
Published on: