बिलासपुर

चुनाव की रात बांट रहे थे नकद और कपड़े 3 युवकों से सरकंडा पुलिस ने जब्त किया

लिंगियाडीह और मुक्तिधाम चौक में कुछ युवक मतदाताओं को कपड़े और नकद बांट रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 4:43 PM IST
crime
चुनाव की रात बांट रहे थे नकद और कपड़े 3 युवकों से सरकंडा पुलिस ने जब्त किया

बिलासपुर. मंगलवार को मतदान से पूर्व सोमवार रात एक पार्टी विशेष के 3 युवको को पुलिस ने नकद और कपड़े बांटते पकड़ा। मामला सरकण्डा थानांतर्गत लिंगियाडीह और मुक्तिधाम चौक का है। पुलिस ने नकद और साडिय़ां जब्त करने के बाद जांच के लिए आयकर को मामला सौंप दिया है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार सोमवार रात उडऩदस्ता दल को सूचना मिली थी लिंगियाडीह और मुक्तिधाम चौक में कुछ युवक मतदाताओं को कपड़े और नकद बांट रहे हैं।

सूचना पर उडऩदस्ते की टीम पुलिस के साथ रात करीब साढ़े 3 बजे ग्राम लिंगियाडीह पहुंची। टीम ने यहां लिंगियाडीह निवासी व लेबर ठेकेदार कमलेश शुक्ला पिता सीताराम शुक्ला (42) को ग्रामीणों को नकद रकम बांटते पकड़ा। उसके कब्जे से 9750 रुपए जब्त किया गया। लिंगियाडीह काली मंदिर के पास रात 4 बजे महिलाओं को साड़ी बांट रहे बी राधा कृष्ण मूर्ति पिता बी सत्यनारायण (25) निवासी राजीव विहार आरके नगर को पकड़ा। उसके कब्जे से 30 साडिय़ां जब्त की गई। वहीं मुक्तिधाम चौक सरकण्डा में रात ढाई बजे मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर टीम ने जितेन्द्र मोहलानी पिता भगवान दास (50) को लोगों को नकद बांटते पकड़ा। उसके कब्जे से 95 हजार 640 रुपए जब्त किया। पुलिस ने नकद और साडिय़ों को धारा 102 के तहत जब्त किया। मामले को जांच के लिए पुलिस ने आयकर अधिकारी को सौंप दिया है।

Published on: