बिलासपुर

CG Accident News: तेज रफ़्तार का कहर! दीवार से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, दो घायल

CG Accident News: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jun 2025, 7:50 AM IST
तेज रफ़्तार का कहर! दीवार से टकराई कार(photo-unsplash)
तेज रफ़्तार का कहर! दीवार से टकराई कार(photo-unsplash)

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बिनौरी मोड़ के पास शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, युवक अपने गांव काठाकोनी लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे बिनौरी मोड़ के पास तेज रफ्तार में चल रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

CG Accident News: घायलों की हालत नाजुक,उपजार जारी

हादसे में काठाकोनी निवासी पवन रात्रे (40), खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव (32) और विजय राजपूत (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मोनू यादव (30) और जयंत वैष्णव (27) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत नाज़ुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बोरवेल का काम करते थे मृत व घायल

सकरी थाने प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि मृतक सहित घायल सभी युवक बोरवेल खनन का कार्य करने वाले हैं। ये बिलासपुर की ओर से कार में सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बिनौरी के पास सड़क किनारे जायसवाल के प्लाट के पास दीवार से कार टकराई और तीन की मौत और दो घायल हो गए। घायलों की हालत नाज़ुक है।

Updated on:
22 Jun 2025, 7:50 AM IST
Published on: