CG Accident News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की सड़कों पर रफ्तार का कहर जारी है। वाहनों के तेज रफ्तार की वजह से सड़कों में हादसे की घटना लगातार बढ़ रही है। बीती रात तो शहर के स्टेशनपारा फ्लाई ओवर में कार चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते दो बाइक को जोरदार ठोकर मार कर फरार होने का मामला सामने आया है।