
CG Accident: मिचनार से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर वापस लौट रहे युवकों की स्कूटी को एक तेज रतार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल स्कूटी सवार दोनों छात्र को उसके अन्य साथियों द्वारा इलाज के लिए मेकाज लाया जा रहा था, किन्तु रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
कोडेनार थाना से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह 11 बजे विद्या ज्योति स्कूल के 10 छात्र पर्यटन स्थल मिचनार गए हुए थे। वापस आने के दौरान मावलीभाठा के पास कार ने दोस्तों के ग्रुप में स्कूटी सवार अमन चौधरी और यूसुफ अंसारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल दोनों छात्रों को अन्य साथियों द्वारा मेकाज डिमरापाल ले जाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।
CG Accident: बताया जा रहा है कि युवकों के सिर में गहरी चोट लगी थी। दोनों छात्र विद्या ज्योति स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र थे। कोड़ेनार पुलिस दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर सोशल मीडिया पर इस लाल रंग की कार का नंबर सीजी 17 केआर 9764 वायरल किया जा रहा है।
हादसे के दौरान छात्रों का दल मिचनार से बर्थडे पार्टी मनाकर वापस लौट रहा था। दो पहिया वाहन स्पीड में थी और कार चालक भी तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों छात्रों के स्कूटी को पीछे से ठोकर मार दिया। इस हादसे में दोनों छात्रों का सिर फट गया था। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक अगर छात्र हेलमेट का उपयोग करते तो दोनों का जान बच सकता था।
Updated on:
27 Dec 2024 12:00 pm
Published on:
27 Dec 2024 11:59 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
