8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Accident: रायपुर आ रही बस हादसे का शिकार, सिलेंडर से भरे ट्रक से टकराई 25 लोग घायल

CG Accident: यात्रियों से भरी बस दो पहिया वाहन चालक को बचाने के फेर में सिलेंडर से भरे मालवाहक से टकरा गया। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 18 Oct 2024, 2:29 PM IST

CG Accident

CG Accident: नांदघाट से होकर गुजरे नेशनल हाइवे पर यात्रियों से भरी बस दो पहिया वाहन चालक को बचाने के फेर में सिलेंडर से भरे मालवाहक से टकरा गया। दुर्घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं, जिसमें से 4 लोगों को रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस रायपुर जा रही थी। घायलों का उपचार नांदघाट के सरकारी अस्पताल में किया गया।

यह भी पढ़ें: Korba Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई कार, हादसे में पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत 7 लोग घायल

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नांदघाट से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर दोपहर में रैनबो बस सर्विस की यात्री बस मुंगेली से रायपुर जाते समय नांदघाट अडार के पास के आश्रम के पास दो पहिया वाहन चालक को बचाते समय सिलेंडर से भरे माल वाहक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वाहन के सामने बैठे 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

अन्य 15 यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती रही। हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बस में सवार महिलाआें, बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद की। घायलों को 108 वाहन की टीम द्वारा नांदघाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल से मुंगेली रेफर किया गया

घायलों में रजनी सप्रे (50) नेवासपुर, नरेश सतनामी (50) नेवासपुर, बेनू (35) ग्राम खम्हरिया मुंगेली, रामप्रयारी सप्रे नेवासपुर को नांदघाट के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल मुंगेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद सड़क के दोनों छोर पर वाहनों का रेला लगा हुआ था, जिसे पुलिस ने हटवाकर यातायात समान्य किया। 108 वाहन के पायलट लोभन व ऋषि दुबे ने बताया कि 108 में लाते समय भी मरीजो का उपचार डॉक्टरो के मार्गदर्शन में कि