बिलासपुर

CGBreaking:बिलासपुर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

CG Breaking: सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया।
2 min read
• •
Mar 27, 2026
Bomb Threat
स्कूलों को बम से उड़ानें की धमकी (File Photo)

CG Breaking: बिलासपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल न्यायालय के हर कोने की सघन जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि यह पिछले कुछ समय में तीसरी बार है जब न्यायालय परिसर को इस तरह की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शासन को न्यायालय को बम से उड़ाने वाला एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ।

इस इनपुट के मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। मौके पर पहुँचे बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने न्यायालय के भीतर और बाहर के सभी कमरों, गलियारों और परिसर के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ली।

सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश द्वारों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

साइबर सेल सर्वर-आईपी एड्रेस खंगालने में जुटी

पुलिस की साइबर सेल व अन्य अधिकारी हाईकोर्ट को मिले संदिग्ध व धमकी भरे ई—मेल की जांच में जुट गई हैं। पुलिस की साइबर सेल ईमेल कहां से आया है, उसको पता लगाने में जुटी है। सर्वर व आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल ट्रेल की बारीकि से जांच की जा रही है।

एक महीने पहले 4 जिला कोर्ट को मिला था ई—मेल

बता दें कि बीते महीने जनवरी के आखिर में 28 जनवरी को प्रदेश के राजनांदगांव, अंबिकापुर और जगदलपुर की जिला कोर्ट भवनों को भी इसी तरह का मेल किया गया था। इसमें भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिला था।

पहले भी मिल चुकी धमकी

25 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलीथी। जिसके बाद से कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एंट्री एक्जिट प्वाइंट पर सुरक्षा कड़ी दी गई है वहीं अंदर बाहर आने जाने वाले लोगों की हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। आसपास पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है।फिलहाल हर एक्टिविटी पर नजर रखी गई थी।

Updated on:
27 Mar 2026 04:12 pm
Published on:
27 Mar 2026 04:12 pm