बिलासपुर

पैसों का इंतजाम कर लो, वरना ये अय्याशी की फोटो तुम्हारी पत्नी को भेज दूंगा

आपत्तीजनक फोटो भेजकर प्रेमी जोड़े ने की ट्रेवल्स संचालक को ठगने (Blackmail)की कोशिश, तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ट्रैवल्स संचालक से मोटी रकम की मांग(demand)की।

2 min read
Jun 24, 2019
पैसों का इंतजाम कर लो, वरना ये अय्याशी की फोटो तुम्हारी पत्नी को भेज दूंगा

बिलासपुर. प्रेमिका (girlfriend)के साथ मिलकर शहर के एक युवक ने रायपुर के ट्रैवल्स संचालक के वाट्सएप पर अश्लील तस्वीर(obscene picture) भेजकर ब्लैकमेल (Blackmail)किया। युवक व युवती ने तस्वीरें सोशल मीडिया(social media)में वायरल करने की धमकी देकर ट्रैवल्स संचालक से मोटी रकम की मांग (demand)की। मामले में रायपुर पुलिस ने आरोपी युवक को मंगला चौक स्थित एक मकान से रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है।

रायपुर स्थित मोहदापारा थाना प्रभारी राहुल तिवारी के अनुसार उसलापुर साईं नगर निवासी प्रियंका लहरे की मुलाकात 3 वर्ष पूर्व रायपुर टिकरापारा न्यू कॉलोनी निवासी पीयूष तिवारी पिता बसंत तिवारी ( 35) से हुई थी। ट्रैवल्स एजेंसी संचालक पीयूष के साथ वह दूसरे प्रदेशों में घूमने गई थी। प्रियंका ने इंदौर मध्यप्रदेश निवासी अतुल राठौर से अप्रैल 2018 में विवाह किया था। कुछ दिन प्रियंका के साथ रहा और उसके मोबाइल से प्रियंका व पीयूष की घूमने फिरने के दौरान ली गई आपत्तीजनक तस्वीरें निकाल ली थीं।

कुछ दिनों तक प्रियंका के साथ रहने के बाद अतुल उसे छोड़कर बिलासपुर नर्मदा नगर स्थित एक मकान में रहने लगा था। अतुल मध्यप्रदेश सिवनी में रहने वाली अपनी प्रेमिका के साथ नर्मदा नगर में रहने लगा। उसने अपनी प्रेमिका के मो. नंबर से 17 अप्रैल 2019को पीयूष के वाट्सएप नंबर पर आपत्ति जनक तस्वीरें भेजी थी। साथ ही पीयूष की पत्नी के वाट्सएप नंबर पर भी उक्त तस्वीरें भेजी। अतुल ने प्रियंका के साथ मिलकर आपत्तिजनक तस्वीेरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पीयूष से मोटी रकम की मांग की थी।

वहीं इस बात की जानकारी मिलने पर प्रियंका ने पीयूष को कॉल कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। पीयूष की शिकायत पर आरोपी अतुल व उसकी प्रेमिका के खिलाफ धारा 384, 506, 34 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया था। फरार आरोप अतुल को रायपुर पुलिस ने रविवार को नर्मदा नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर पकड़ा। वहीं अतुल की प्रेमिका की तलाश पुलिस कर रही है।

Updated on:
24 Jun 2019 09:39 pm
Published on:
24 Jun 2019 11:51 am
Also Read
View All