बिलासपुर

लोहे का चापड़ लेकर युवकों को धमकाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा सलाखो के पीछे

- लोहे का चापड़ लेकर कर्मचारियों को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार- वायरल वीडियों के बाद हरकत में आई पुलिस, चापड़ किया हॉटल से जब्त

less than 1 minute read
लोहे का चापड़ लेकर युवको को धमकाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा सलाखो के पीछे

बिलासपुर. हॉटल कर्मचारी व ग्राहको को चापड़ दिखाकर धमकाने वाले युवक को सिविल लाइन पुलिस ने वायरल वीडियों के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने लोहे का चापड़ बरामद कर कार्रवाई कर रही है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति दो युवको को चापड़ लेकर धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। चापड़ दिखला कर युवको को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था। घटना बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हैवल्स पार्क हॉटल की है। वीडियो वायरल होने पर सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम हरि ओम पिता नारायण प्रसाद अग्रवाल (44) निवासी छपरी गंज पंजाब नेशनल बैंक के पीछे खरसिया रायगढ़ का होना बताया। सिविल लाइन पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लोहे का चापड़ बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर सिविल लाइन पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

वर्जन...

हॉटल में चापड़ लेकर दो युवको को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने आम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

उमेश प्रसाद गुप्ता, सीएसपी सिविल लाइन

Published on:
04 Mar 2024 06:20 pm
Also Read
View All