बिलासपुर

बिलासपुर के कलेक्टर, कमिश्नर और जिला पंचायत CEO तीनों बड़े अभिकारी बदले गए

राज्य शासन ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त का तबादला रायपुर कर दिया है। बंजारे मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ किए गए है। उनके स्थान पर कलेक्टर डॉ. संजय अलंग को कमिश्नर बनाया गया है।
less than 1 minute read
Feature image

बिलासपुर . राज्य शासन ने बिलासपुर संभाग के आयुक्त का तबादला रायपुर कर दिया है। बंजारे मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ किए गए है। उनके स्थान पर कलेक्टर डॉ. संजय अलंग को कमिश्नर बनाया गया है। डॉ. अलंग सरगुजा संभाग के प्रभारी आयुक्त होंगे। जिले के नए कलेक्टर सारांश मित्तर होंगे। जिला पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर होंगे। गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर का तबादला रायपुर मंत्रालय किया गया है। ईमिल लकड़ा को राजस्व मंडल बिलासपुर का सचिव एवं लोक आयोग सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया । सरगुजा के कलेक्टर सारांश मित्तर को बिलासपुर का नया कलेक्टर पदस्थ किया गया है। यहां के कलेक्टर डॉ. संजय अलंग को बिलासपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। डॉ. सरगुजा संभाग के प्रभारी आयुक्त होंगे।
जिला पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन गजेंद्र सिंह ठाकुर होंगे। यहां के जिपं.सीईओ रितेश कुमार अग्रवाल को बीजापुर जिला कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी को नियंत्रक नापतौल बनाया गया है। जीपीएम के नए कलेक्टर डोमन सिंह होंगे। मुंगेली कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को दुर्ग जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नारायणपुर के कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा को मुंगेली जिले का कलेक्टर पदस्थ किया गया है।

Published on:
26 May 2020 09:52 pm
Also Read
View All
Bilaspur Industrial Growth: औद्योगिक हब होने के बावजूद स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क से बिलासपुर बाहर, उद्योग संगठनों की CM साय से की ये बड़ी मांग

प्रेमी से मिलने पहुंची GF, फिर गला दबाकर की हत्या, बिलासपुर पुलिस की सीन ऑफ क्राइम जांच में खुला राज

MP & MLA Pending Criminal Cases: देवेंद्र यादव समेत कई नेताओं के केस लंबित, सांसद-विधायकों पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जल्द सुनवाई होगी, हाईकोर्ट का सख्त आदेश

​Bilaspur: बकरियों का चारा जुटाने निकला था पुन्नी, 33 केवी लाइन ने छीन ली जिंदगी

सिलेबस से बाहर सवाल पूछना पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रिजल्ट रद्द कर दोबारा परीक्षा की दी अनुमति