CG Accident: लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है। हैरानी की बात यह है कि इस काम में नाबालिगों को लगाया जा रहा है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनिज विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं।
CG Accident: रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहे ट्रैक्टर (सीजी 12 बीएस 5759) की ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में सवार दो नाबालिग उसके नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में नाबालिग अमित कश्यप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कमर में गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर ट्रैक्टर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है।
बता दें कि लोखंडी, रतखंडी, धुमा मानिकपुर, लावर, राजपुर केकती और बुतेना क्षेत्रों में रेत, मुरुम, खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन व परिवहन ध़ड़ल्ले से जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन जारी है। हैरानी की बात यह है कि इस काम में नाबालिगों को लगाया जा रहा है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और खनिज विभाग की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। अब मांग उठ रही है कि अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।
यह हादसा क्षेत्र में बेखौफ चल रहे अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की पोल खोलता है। खनिज माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, साथ ही नाबालिगों को भी इस खतरनाक काम में धकेल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक और मालिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे ने क्षेत्र में अवैध रेत खनन की चिंता को फिर से उजागर किया है। खनिज माफिया नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं और नाबालिगों को भी इस खतरनाक काम में धकेला जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध रेत खनन और परिवहन पर नियंत्रण रखा जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस और प्रशासन इस मामले में लगातार जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर रोक लगेगी।