कार्य के दौरान कई टे्रनें होंगी प्रभावित...
किरोड़ीमल नगर व रायगढ़ यार्ड का आधुनिकीकरण, तीसरी लाइन का होगा विस्तार
बिलासपुर. रेल मंडल बिलासपुर के किरोड़ीमल नगर और रायगढ स्टेशन में यार्ड आधुनिकीकरण व चांपा-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी रेल लाइन परियोजना को जोडऩे के लिए नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है। पहले इस कार्य के लिए 13 से 27 जून का समय तय किया गया था। लेकिन कार्य में लग रहे समय को देखते हुए अब इसे 20 जून से 4 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
इस कार्य के चलते दर्जन भर ट्रेनें रद्द की गई हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा। साथ ही दो एक्सप्रेस ट्रेनों को पैंसेजर बन कर चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा कई गाडिय़ों के परिचालन में परितर्वन किया गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
रद्द होने वाली गाडिय़ां
बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर (अप/डाउन) को 20 जून से 4 जुलाई तक
रायगढ़-बिलासपुर मेमू (68737/68738/68735) रद्द रहेगी।
68736 बिलासपुर-रायगढ मेमू, 07005 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल, 07006 रैक्सौल-हैदराबाद स्पेशल, 07007 सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल, 07008 दरभंगा-सिकंदराबाद स्पेशल, 07009 सिकंदराबाद-बरौनी स्पेशल, 07010 बरौनी-सिकंदराबाद स्पेशल को 23 जून से 4 जुलाई तक रद़द किया
गया है।
गंतव्य पहले समाप्त होगी टे्रनें
झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (अप/डाउन) को 20 से 4 जुलाई तक झारसुगुडा-बिलासपुर-के बीच रद्द किया गया है।
58118 गोंदिया-झारसुगुडा पैसेंजर झारसुगुडा-रायपुर-झारसुगुडा के बीच रदद रहेगी।
58113 टाटानगर-बिलासपुर पैसेंजर 22 जून से 3 जुलाई तक झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
58114 बिलासपुर-टाटानगर, 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर, 58112 इतवारी-टाटा पैसेंजर, 12410 निजामुदीन-रायगढ गोंडवाना एक्सप्रेस, बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी। 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
निर्धारित समय से छूटने वाली गाडिय़ां
12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18477 पूरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस 18478 हरिद्वार-पूरी उत्कल एक्सप्रेस हरिद्वार 2 घंटे नियत्रित करके चलाई जाएगी।
दो एक्सप्रेस चलेंगी पैसेंजर बनाकर
19 जून से 3 जुलाई तक 12834 हावड़ा-अहमदाबाद झारसुगड़ा-रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी। 23 जून से 4 जुलाई तक 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार चांपा-झारसुगड़ा के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी।
किरोड़ीमल नगर व रायगढ़ यार्ड का आधुनिकीकरण, तीसरी लाइन का होगा विस्तार