बिलासपुर

अब नहीं बिकेगा तुर्किये का सेब! पाकिस्तान का साथ देने पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, 25 करोड़ का कारोबार बंद…

Bilaspur News: अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कारोबारियों ने भी तुर्किये के सेब और संगमरमर के बहिष्कार का फैसला लिया है।
2 min read
अब नहीं बिकेगा तुर्किये का सेब! पाकिस्तान का साथ देने पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा, 25 करोड़ का कारोबार बंद...

Bilaspur News: पाकिस्तान और हिंदुस्तान के युद्ध के बाद से पुरे भारत में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। हर तरफ पाकिस्तान के लिए नफरत ही दिख रही है, जिसके लायक पाकिस्तान है। आपको बता दें की पाकिस्तान और भारत के युद्ध के बाद से भारत अब पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं रखना चाहता है।

इसिलए अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कारोबारियों ने भी तुर्किये के सेब और संगमरमर के बहिष्कार का फैसला लिया है। बिलासपुर के फल मंडी और फल विक्रेता संघ ने तुर्किये का विरोध करते हुए वहां के सेब नहीं बेचने का निर्णय लिया है।

Bilaspur News: व्यापारियों ने किया ​बहिष्कार

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में वर्तमान में सालाना 25 करोड़ रुपए से अधिक का सेब आता है। लेकिन अब व्यापारी तुर्किये से सेब नहीं मंगवाएंगे। दरअसल पहलगाम हमले के बाद भारत के ”ऑपरेशन सिंदूर” के खिलाफ तुर्किये ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया। इससे व्यापारियों को भारी निराशा हुई। यही वजह है कि देश भर में तुर्किये के सेब फल के साथ ही वहां से आने वाले संगमरमर का विरोध शुरू हो गया है।

वही व्यापारियों का कहना है कि तुर्किये का भारत को लेकर हालिया राजनीतिक रुख स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमने वर्षों तक इस देश के व्यापार का समर्थन किया। लेकिन इसने हमारी राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

Updated on:
17 May 2025 05:17 pm
Published on:
17 May 2025 05:17 pm