
आपके दावे क्या हैं?
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में हर वर्ग से जनसमर्थन मिला है। माहौल भाजपा के पक्ष में है। जनता ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। सभी वर्ग के लोगों को पार्टी साथ लेकर चलेगी।
अगर आप जीते तो प्राथमिकता क्या?
तखतपुर के विकास के लिए एक विजन के साथ पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता से उच्चशिक्षा, कृषि और रेलवे के होने वाले विस्तार से गांवों को जोड़कर विकास करना प्राथमिकता होगी।
माइक्रो लेवल पर क्या करेंगी?
क्षेत्र की ११७ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर गांवों की आवश्यकता के हिसाब से योजना बनाकर काम करेंगे।
बिग आइडिया
अरपा भैंसाझार परियोजना पूर्ण हो रही है इससे क्षेत्र के किसान डबल फसल लेने की स्थिति में आ जाएंगे। रेलवे की पटरी टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। यातायात के साधन बढऩे से रोजगार के अवसर खुलेंगे। उच्चशिक्षा और चिकित्सा सुविधा का विस्तार करने काम करेंगे।