बिलासपुर

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा… 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

Crime News: नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए तखतपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 75 हजार रुपए कीमत की मादक पदार्थ बरामद की है।
less than 1 minute read
दो आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)
दो आरोपी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bilaspur Crime News: नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए तखतपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 75 हजार रुपए कीमत की मादक पदार्थ बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तखतपुर के मोढ़े चौक के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इस पर तखतपुर पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी दुर्गेश गायकवाड़ (22 वर्ष) निवासी बड़े बाजार तखतपुर को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी दुर्गेश ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन (32 वर्ष) निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से लेकर बिक्री करता था। इस पर पुलिस ने दूसरे आरोपी की तलाश शुरू की और उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में अप्पू देवांगन ने दूसरे राज्य से ब्राउन शुगर खरीदकर लाने और दुर्गेश को बिक्री के लिए देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से नशीले पदार्थ की बिक्री से बचे 2000 रुपए और अपराध में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में अन्य राज्यों से जुड़े तस्करों की भी तलाश कर रही है।

Updated on:
11 Mar 2026 03:17 pm
Published on:
11 Mar 2026 03:16 pm
Also Read
View All
बिलासपुर में जिला पंचायत CEO के खिलाफ बसपा का प्रदर्शन, पंचायत सचिव से जातिगत दुर्व्यवहार का आरोप

IRCTC Train Cancellation List: 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें कैंसिल, छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के यात्री होंगे परेशान, देखें लिस्ट

कभी गूंजते थे दांव-पेंच, अब वीरान हैं अखाड़े… पहलवानों की कमी से बिलासपुर में टूटी 100 साल पुरानी परंपरा

रास्ता पूछा तो चाकू निकालकर बोला धावा, बिलासपुर में सीयू के सहायक प्राध्यापक से लूट, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा घोटाले ने तहसील की बिगाड़ी व्यवस्था, स्टाफ कम पड़ा तो पटवारी को मिली नई जिम्मेदारी