पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
बिलासपुर . ठंड से बचने दो युवकों ने झोपड़ी में अंगीठी जलाई, रात में अंगीठी जलती हुई छोड़कर सो गए। आग पैरे में फैल गई और झोपड़ी जलकर स्वाहा हो गई। इस घटना में दोनों युवकों की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना मंगलवार रात मरवाही थानांतर्गत ग्राम टिकथी स्थित ईट भ_े में हुई। बुधवार सुबह ग्रामीणों को उनकी जली हुई लाश मिली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मरवाही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकथी में परस्ते का ईंट भ_ा है। उसने ईंट बनाने के लिए मध्यप्रदेश के शहडोल बुढ़ार के ग्राम अराझूला निवासी संजू पिता लंबू बैगा (45) और विकास पिता ललबा बैगा (20) को एक महीने पूर्व काम पर रखा था।
संजू और विकास ईंट भ_े में ही पैरे की झोपड़ी बनाकर रहते थे। मंगलवार रात दोनों ने चूल्हे में खाना बनाया और चूल्हे से आग निकालकर झोपड़ी में अंगीठी जलाई थी। रात में दोनों सो गए थे। आग पैरे में लगकर पूरी झोपड़ी में फैल गई। झोपड़ी से दोनों बाहर नहीं निकल पाए और आग से झुलसकर दोनों की मौत हो गई।
READ MORE : गौरवपथ का स्तरहीन काम करने वाले कंस्ट्रक्शन कंपनी को निगम ने किया प्रतिबंधित, पढि़ए
शराब के आदी थे युवक : बताया जा रहा है कि संजू और विकास शराब के आदी थे। मंगलवार रात दोनों ने शराब पी थी। नशे में खाना बनाने और खाने के बाद दोनों चूल्हे की आग को रोज की तरह चूल्हे से बाहर निकालकर सोने वाले स्थान के पास रखकर सो गए थे। माना जा रहा है कि नशे में होने के कारण उन्हें आगजनी का एहसास नहीं हुआ और वे आग में जल गए।