बिलासपुर

CG ELECTION 2018 : बदलते जमाने के इस चुनाव में बहुत कुछ नया, पर्व जैसी चल रही तैयारी

विधानसभा क्षेत्र कोटा में एक लाख 98 हजार 546 मतदाता है। जिनमें 99 हजार 394 पुरूष और 99 हजार 142 महिला मतदाता है।
3 min read
• •
Updated: 14 Nov 2018, 1:15 PM IST
CG ELECTION 2018 :
CG ELECTION 2018 : बदलते जमाने के इस चुनाव में बहुत कुछ नया, पर्व जैसी चल रही तैयारी

बिलासपुर. जिले में मरवाही विधानसभा क्षेत्र एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। वहीं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में जिले की अन्य विधानसभाओं से सबसे अधिक मतदाता है। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 14 लाख 79 हजार 701 मतदाता है। जिले में 1782 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 2 नवंबर 2018 को प्रकाशित मतदाता सूची के पूरक सूची 2 के अनुसार जिले में 7 लाख 48 हजार 209 पुरूष मतदाता और 7 लाख 31 हजार 387 महिला मतदाता है । 105 अन्य मतदाता है। मरवाही विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 83 हजार 868 मतदाता है। जिसमें 90 हजार 323 पुरूष और 93 हजार 542 महिला मतदाता है। 237 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र कोटा में एक लाख 98 हजार 546 मतदाता है। जिनमें 99 हजार 394 पुरूष और 99 हजार 142 महिला मतदाता है।

263 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र तखतपुर में 2 लाख 22 हजार 883 मतदाता है। जिनमें एक लाख 13 हजार 700 पुरूष और एक लाख 9 हजार 172 महिला मतदाता है। 281 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में एक लाख 74 हजार 609 मतदाता है। जिनमें 88 लाख 843 पुरूष और 85 हजार 760 महिला मतदाता है। जो 192 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर में 2 लाख 17 हजार 898 मतदाता है। जिनमें एक लाख 9 हजार 373 पुरूष और एक लाख 8 हजार 506 महिला मतदाता 226 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 11 हजार 315 मतदाता है। जिनमें एक लाख 8 हजार 399 पुरूष और एक लाख 2 हजार 896 महिला मतदाता 250 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

IMAGE CREDIT: patrika

यहां है इतने मतदाता : मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 70 हजार 582 मतदाता है। जिनमें एक लाख 38 हजार 177 पुरूष और एक लाख 32 हजार 369 महिला मतदाता है जो 333 मतदान केन्द्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
हर मतदान केंद्र के पास बनेगा एक सेल्फी जोन, किए जाएंगे पुरस्कृत : बिलासपुर . विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र के पास एक-एक सेल्फी जोन बनाया जाएगा। इस सेल्फी जोन में सेलफोन से फोटो खींचकर कोई भी युवा मतदाता राज्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को मतदान करने के बाद वोटर सेल्फी जोन में फोटो खींचकर भेज सकेंगे । तीन-तीन उत्कृष्ट सेल्फी फोटो को पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं को मतदान के लिए पे्ररित करने प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों के पास यह सेल्फी जोन बनाया जाएगा। इस सेल्फी जोन में इससे संबंधित पोस्टर लगाए जाएंगे। इसमें युवाओं को अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेकर नाम,पते के साथ से राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को सेंट करना है।

वोटर सेल्फी जोन हर मतदान केंद्र में : दूसरे चरण के 72 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों के पास वोटर सेल्फी जोन बनाया जाएगा। मतदान करने के बाद कोई भी मतदाता इस जोन में अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन पदाधिकारी को फोटो भेज सकेगा।
ये उल्लेख करना जरूरी : वोटर सेल्फी जोन में प्रत्येक सेल्फी भेजने वाले मतदाता को विधानसभा क्रमांक , विधानसभा का नाम , मतदान केंद्र क्रमांक एवं मतदान केंद्र का नाम दर्ज करके भेजना आवश्यक र्है।
3 सेल्फी पुरस्कृत होंगी : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर प्रत्येक मतदान केंद्र के तीन उत्कृष्ट सेल्फी फोटो को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार क्या रहेगा यह फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है।
जिले में सभी जपं. सीईओ को भेजे गए : जिले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर द्वारा भेजे गए मतदान व वोटर सेल्फी जोन के पोस्टर जिले प्रत्येक जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भेजा गया है। जपं. सीईओ सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों के माध्यम से हर मतदान केंद्र में इसे चस्पा करेंगे ।
मतदान के लिए पे्ररित करने वाले पोस्टर : राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के लिए मतदाताओं को पे्ररित करने से संबंधित पोस्टर हर जिले में भेजे गए है। इन पोस्टरों को प्रत्येक मतदान केंद्र में चस्पा किया जाएगा। इसमें निर्भीक होकर मतदान करने, मतदान अधिकार है। मतदान के माध्यम से सशक्त प्रदेश का निर्माण आदि स्लोगन लिखें गए है।

Published on: