बिलासपुर

बिलासपुर कांग्रेस की कमान संभालेंगे विजय केशरवानी, शहर में बोलर को किया रिपीट, तैय्यब नया चेहरा

बहुतप्रतिक्षित कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी, बिलासपुर में भूपेश के करीबी केशरवानी को दी कमान

2 min read

बिलासपुर

कांग्रेस ने रविवार देर रात अपने नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया। इनमें लंबे अरसे से चले आ रहे सस्पेंस को तोड़ते हुए जिला बिलासपुर कांग्रेस की कमान विजय केशरवानी के हाथों में दी गई है। इनके साथ ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नरेंद्र बोलर को रिपीट किया गया है, वहीं नए ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में तैय्यब हुसैन को जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा विनोद साहू भी यथावत बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें

PHOTO GALLERY: कुदुदंड में महिलाओं ने खेला रंग गुलाल, दी होली पर्व की शुभकामनाएं

जो चुनाव लड़ना चाहता है, उसे संगठन में काम नहीं

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पिछले दिनों ऐलान किया था, कि जो भी संगठन में काम करेगा उसे टिकट नहीं दिया जाएगा। और जिसे टिकट चाहिए उसे संगठन में कोई भूमिका नहीं दी जाएगी। भाजपा के विनेबिलटी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी इस बार यह तय किया है वह उसी चेहरे को टिकट देगी जिसमें विनमेबिलटी होगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने यह फैसला किया है।

सितंबर में होनी थी लिस्ट जारी

बीती सितंबर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच झूल रही जिला अध्यक्ष की सूची आखिरकार रविवार को जारी कर दी गई। इस सूची में बिलासपुर जिले के लिए करीब 4 चेहरे एक साथ चल रहे थे। इनमें विजय केशरवानी, मरवाही से मनोज गुप्ता, बिल्हा से प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला शामिल थे। लेकिन अंत में विजय केशरवानी को संगठन की यह कमान दी गई।

लंबी खींचतान के बाद नाम तय

करीब छह महीने तक चली लंबी खींचतान के बाद जारी की गई इस सूची में विजय को नई जिम्मेदारी और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र बोलर को रिपीट किया गया है। नरेंद्र बोलर वर्तमान में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। आमतौर पर विवादों से परे और सिर्फ काम पर ध्यान देने वाले नरेंद्र बोलर को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे। वहीं विजय केशरवानी इस दौड़ में सबसे आगे थे।

कौन हैं विजय केशरवानी

विजय केशरवानी बिलासपुर का एक जानामाना नाम है। छात्र राजनीति से रेलवे जोन बनने तक में चर्चित चेहरा रहे केशरवानी ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ में भी अपना दखल रखा है। बिलासपुर क्रिकेट संघ के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे और अभी छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं।

मैं सबका आभारी हूं

यह बड़ी जिम्मेदारी है। हम सभी कांग्रेसियों का एक ही मकसद है, छत्तीसगढ़ से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना। मुझे पूरा विश्वास है कि हम बिलासपुर की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएंगे।

- विजय केशरवानी, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष

हमारा मकसद भाजपा को हराना

अपने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। बिलासपुर शहर और आसपास मिलाकर 2 विधानसभा की सीटें आती हैं, इन पर हर हाल में कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी दिलाना ही हमारा ध्येय है। हम सब मिलकर पार्टी को विजय दिलाएंगे।

- नरेंद्र बोलर, अध्यक्ष, बिलासपुर शहर कांग्रेस

ये भी पढ़ें

फोटो गैलरीः जिन साइकिलों पर स्कूल जाती छात्राएं, वे बिलासपुर के साइंस कॉलेज में फांक रहीं धूल, नहीं बंटी तो हो जाएंगी कबाड़, देखिए तस्वीरें
Published on:
05 Mar 2018 12:16 am
Also Read
View All