बिलासपुर

Weadding Session : खरमास खत्म… विवाह के शुभ अवसर इस दिन होंगे शुरू, बन रहा 62 महा संयोग

Shaadi Session : भारतीय संस्कृति में विवाह को एक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में देखा जाता है, जिसमे जोड़े सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Jan 2024, 4:39 PM IST
shadi.jpg

Shaadi Session : भारतीय संस्कृति में विवाह को एक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में देखा जाता है, जिसमे जोड़े सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। यही कारण है कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जाता है। खरमास के चलते शादियों पर रोक लगी हुई है।

खरमास के चलते दिसंबर के मध्य से जनवरी के मध्य तक कोई भी शुभ विवाह मुहूर्त न होने की वजह से मांगलिक कार्यों में ब्रेक लग गया था। लेकिन करीब एक महीने बाद फिर से विवाह मुहूर्त की भरमार है। 13 जनवरी को खरमास समाप्त हो रहा है और 16 जनवरी से ही विवाह के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो रही है।

- आचार्य गोविन्द दुबे बताते है कि खरमास की समाप्ति के बाद अप्रैल तक लगातर शादी के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, जिसके बाद मई और जून में विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

- इसी तरह जुलाई में फिर से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं लेकिन इसके बाद अगले तीन महीने अगस्त, सितम्बर और अक्टूबर में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। उन्होंने बताया कि पंचांग के अनुसार 2024 में विवाह के कुल 62 शुभ मुहूर्त हैं।

- विवाह की तैयारियों को लेकर फिर से दुकाने सज चुकी है, शादी भवन से लेकर कैटरिंग, टेंट आदि की बुकिंग भी तेज हो चुकी है। वही शादी भवन संचालकों ने बताया कि जनवरी की शादियों के लिए नवंबर-दिसंबर से ही भवनों की बुकिंग हो चुकी है।

क्यों शुभ नहीं माना जाता खरमास

जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है।े ऐसी मान्यता है कि खरमास में सूर्य का तेज बृहस्पति में प्रवेश करते ही कमजोर हो जाता है, ऐसी परिस्थिति में पृथ्वी पर सूर्य का तेज और ताप कम हो जाता है, जिसके चलते मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।

विवाह के लिए 62 शुभ मुहूर्त

जनवरी में विवाह के 9 शुबह मुहूर्त 6, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 30 और 31 जनवरी। फरवरी में 12 शुभ मुहूर्त हैं जिसमें 3, 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी। मार्च में 10 शुभ मुहूर्त हैं 1 से 7 मार्च और 10, 11, 12 मार्च। अप्रैल में 9 शुभ मुहूर्त 18 से 26 अप्रैल तक।

जुलाई में केवल 6 शुभ मुहूर्त हैं 9 जुलाई और 11 से 15 जुलाई। वही नवंबर में विवाह के 11 शुभ मुहूर्त हैं 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर और साल के अंतिम माह दिसंबर में केवल 5 मुहूर्त ऐसे हैं जिनमें विवाह करने के लिए शुभ योग बन रहा 4, 5, 9, 10 और 14 दिसंबर।

Published on: