बिलासपुर

आशिक के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति कुछ बोलता उसके पहले ही पत्नी ने कर दिया ये कांड

Wife murdered husband: पत्नी के अफेयर की खबर लगते ही(Wife caught with lover) जब पति ने पत्नी से सवाल जवाब किए तो पत्नी ने फोन(call)से अपने प्रेमी(lover)को बुलाया और कर दी हत्या(murder)
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2019, 10:37 PM IST
Wife murdered husband with boyfriend
आशिक के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी, पति कुछ बोलता उसके पहले ही पत्नी ने कर दिया ये कांड

बिलासपुर. अवैध संबंध की बात को लेकर पति पत्नी और प्रेमी के बीच विवाद होने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में हत्या(Wife murdered husband)का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार(police arrested) कर लिया है। ये वारदात दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम खुंटीटोली की है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दुलदुला थाना क्षेत्र के खुंटीटोली में एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर मामले की जांच करना प्रारंभ कर दिया था। मृतक के हाथ पैर और सिर में चोट के निशान भी दिख रहे थे। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में डाक्टर ने पुलिस को बताया कि मौत का कारण होमोसाईडल बताते हुए मारपीट करने से मौत होना बताया था। जिसके बाद दुलदुला पुलिस ने इस मामले में धारा 302, 201 का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी थी। वहीं मृतक की पहचान ग्राम कोरना के राम सुंदर घासी के रुप हुई थी।

शव की शिनाख्ती हो जाने के बाद पुलिस ने जब हत्या के संंबंध में संबंधितो से जब पूछताछ करना प्रारंभ किया तो पता चला कि मृतक की पत्नी जशपुर में काम करती है और उसका अरुण उर्फ अनुल के साथ अवैध संबंध भी था। घटना के दिन मृतक अपनी पत्नी को लेने के लिए जशपुर पंहुचा था जहां दोनो के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद होने लगा। विवाद होने के बाद मृतक की पत्नी ने फोन करके अरुण को भी जशपुर बुला लिया था। अरुण के जशपुर आने के बाद तीनों के बीच में अवैध संबंध की बात को लेकर विवाद हुआ।


विवाद होने के बाद तीनो बस में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। तीनो लोरो दफा के पास बस से उतर गए और पैदल अपने गांव जाने लगे। जैसे ही तीनों खुंटीटोली बांध के पास पंहुचे थे वैसे ही फिर से मृतक उनसे अवैध संबंध को लेकर विवाद करना शुरु कर दिया था। विवाद होने के बाद मृतक की पत्नी और अरुण ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट शुरू कर दी और पत्थर से मारकर उसकी हत्या (Wife murdered husband)कर दिए थे। मृतक की पत्नी और अरुण के द्वारा हत्या किए जाने की बात को कबूल कर लिए जाने के बाद पुलिस द्वारा मृतक की पत्नी एवं अरुण को गिरफ्तार(police arrested) कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा जा रहा है।

Published on: