Bilaspur crime news : पुलिस ने जांच व गवाहो के बयान पर बेटे पर गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है।
Bilaspur crime news : टाटीखार उस्लापुर से बाइक में लोरमी धरमपुरा जा रहे मां-बेटे गनियारी रोड में ब्रेकर के पास दुर्घटना का शिकार हो गए थे। ब्रेकर के पास बाइक से गिर कर मां घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला की सिम्स में मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच व गवाहो के बयान पर बेटे पर गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार पिथमपुरा मुंगेली निवासी जानकी पति ईश्वर पात्रे (65) 25 मार्च को अपने बेटे रिमेश पात्रे के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 एए 8460 में बैठ कर टाटीखार उस्लापुर से लोरमी धरमपुरा के लिए निकली थी। दोपहर लगभग 2.30 बजे गनियरी मुख्यमार्ग के पास ब्रेकर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और जानकी पात्रे बाइक से गिर कर घायल हो गई।
घायल जानकी को लेकर बेटा सिम्स पहुंचा, सिम्स में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले में कोटा पुलिस मर्ग कायम कर जांच आगे बढ़ा रही थी। जांच के बाद मिले साक्ष्य पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व गवाहों के कथन पर कोटा पुलिस ने जानकी पात्रे की गैर इरादतन हत्या करने के आरोप में बेटे रिमेश पात्रे को आरोपी बनाया है। कोटा पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।