बिलासपुर

CG News: गैस गोदाम के पीछे मिली महिला की लाश, पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट न मिलने से रुकी जांच…

CG News: व्यापार विहार स्थित गैस गौदाम के पीछे मिली अज्ञात महिला की लाश की जांच केवल शार्ट पीएम न मिलने की वजह से आगे नहीं बढ़ पाई है।

2 min read
CG News: गैस गोदाम के पीछे मिली महिला की लाश, पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट न मिलने से रुकी जांच...

बिलासपुर। CG News: व्यापार विहार स्थित गैस गौदाम के पीछे मिली अज्ञात महिला की लाश की जांच केवल शार्ट पीएम न मिलने की वजह से आगे नहीं बढ़ पाई है। सिविल लाइन पुलिस तीन दिन से सिम्स के चक्कर काट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट या शार्ट पीएम मिलने पर जांच आगे बढ़ाने का हवाला दे रही है।

गैस गोदाम के पीछे मिली महिला की लाश किसकी है, महिला का शव किसी ने हत्या कर झाड़ियो के पीछे फेक दिया या फिर महिला वहां किसी के साथ पहुंची थी। सिविल लाइन पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है।

गैस गोदाम के पीछे मिली महिला की लाश किसकी है, महिला का शव किसी ने हत्या कर झाड़ियो के पीछे फेक दिया या फिर महिला वहां किसी के साथ पहुंची थी। सिविल लाइन पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पाई है।

महिला के महाराष्ट्रियन होने का संदेह

गैस गोदाम के पास मिली महिला की लाश की गुत्थी पुलिस के लिए अबूझ पहेली बनी हुई है। पुलिस को जो शव मिला है, वह महिला महाराष्ट्रियन साड़ी पहने हुए है। साड़ी पहनने का तरीका भी वही है। पुलिस गुम इंसान तलाश महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

शव को जानवरों ने पूरी तरह नोंच डाला

गैस गोदाम के पीछे मिली अज्ञात महिला के शव को जनवारो ने पूरी तरह नोच डाला है। शरीर व चेहरे को जानवरो ने इस तरह नोचा है कि उसका चेहरा व पूरा शरीर का हिस्सा पूरी तरह डेमेज हो चुका है। महिला की पहचान के लिए पुलिस अपने तंत्र का इस्तेमाल करने का हवाला दे रही है।

सिम्स में रिपोर्ट लेट मिलने होती है जांच में देरी

मर्ग या शव मिलने की स्थिति में पुलिस शव का पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजती है। सिम्स में शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद जांच रिपोर्ट मिलने में चार से पांच दिनों का समय या कई बार एक सप्ताह के अधिक का समय लग जाता है। इसकी वजह से पुलिस की जांच प्रभावित होती है।

टीआई, सिविल लाइन, भावेश शेंडे ने कहा-

अज्ञात शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शार्ट पीएम न मिलने की वजह से प्रभावित हो रही है। शार्ट पीएम मिलने के बाद ही जांच की दिशा व दशा तय हो पाएगी।

Published on:
10 Nov 2023 11:55 am
Also Read
View All
Fraud News: फर्जी कंपनी बनाकर 15 लाख की ठगी, 9 साल बाद रीवा से दबोचा गया मास्टरमाइंड, ऐसे फंसाता था लोगों को

Cricket Betting: बिलासपुर में सट्टे का ‘रिमोट कंट्रोल’, दूसरे राज्यों में बैठे खाईवाल चला रहे पूरा नेटवर्क, गिरफ्तारी के बाद सामने आए बड़े नाम

गोल्ड लोन में बड़ा फर्जीवाड़ा! असली सोने की जगह नकली गहने, ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी से मचा हड़कंप

प्रमोशन विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सहायक प्राध्यापक को नजरअंदाज कर जूनियर को प्रोफेसर बनाया, रिव्यू के निर्देश

IPL Betting Racket Bust: IPL और लूडो पर सट्टे का बड़ा खेल बेनकाब, सरगना सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा लेनदेन उजागर