जेल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुहैया कराया जाएं अतिरिक्त सुरक्षा बल 

कारा सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। 

less than 1 minute read
Jul 31, 2015
Bihar jailor sex video-3
Bihar jailor sex video-3
बोकारो। जिले में कारा सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जेल की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बंदियों के साथ जेल मैनुअल का पूरा पालन हो। उपायुक्त ने कहा कि जेल से पेशी के लिए आने-जाने वाले कैदियों की पूरी तरह जांच होनी चाहिए। बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी सह जेल अधीक्षक राजेश बारला ने बताया कि पिछले दिनों हुए बज्रपात में सीसीटीवी खराब हो गया है। इस पर उपायुक्त ने तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।

इसी प्रकार जेल की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मुहैया कराने की भी बात उठी। इसी पर मांग को लेकर सुरक्षा समिति पर चर्चा करने का निर्णय लिया गया। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि जो भी सुरक्षा संबंधी जरूरत है। उसकी सूची बनाकर राज्य मुख्यालय को भेजें ताकि व्यवस्था ठीक किया जा सके। बैठक में एसडीओ मंजू रानी स्वासी सहित अन्य उपस्थित थे।

Published on:
31 Jul 2015 03:42 pm