बॉलीवुड

बर्थडे गर्ल मौनी रॉय के बारे में ये 10 अनजानी बातें नहीं जानते होंगे आप

यहां हम आपको 'नागिन' मौनी रॉय के बारे में ऐसी 10 अनजानी बातें बताने जा रहे हैं जो आप अभी तक नहीं जानते...
3 min read
• •
Updated: 28 Sep 2017, 5:46 PM IST
Mouni_Roy
Mouni_Roy

टीवी की बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय का आज जन्मदिन है। मौनी को इंडस्ट्री में करीब 10 साल हो चुके हैं, वह टीवी इंडस्ट्री की टेलेंटेड एक्ट्रेसस में से एक हैं। वह कभी पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे से मुंबई आई थी। जो अब इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस बन चुकी हैं। भले आप मौनी रॉय के कितने ही बड़े फैन होंगे लेकिन उनकी इन 10 बातों से हैं आप अब तक अनजान?

रॉयल फैमिली से कनेक्शन
जयपुर की महारानी गायत्री देवी को भारत की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है। जिनसे साथ मौनी रॉय का एक खास कनेक्शन शेयर किया है। बता दें कि मौनी रॉय और गायित्री देवी दोनों ही कूच बिहार हैं। यह वहीं जगह है जहां महारानी गायित्री देवी का जन्म हुआ था और मौनी रॉय भी कूच बिहार की गांधी कॉलोनी में जन्मी हैं। उनके दादा शेखर भी एक प्रसिद्घ थियेटर कलाकार थे और उनकी मां मुक्ता भी एक थियेटर कलाकार हैं। उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला प्ररिषद के एक अधीक्षक हैं।

ग्रेजुवेशन पूरी नहीं की
12वीं पास करने के बाद मौनी रॉय ग्रेजवेशन करने के लिए दिल्ली चलीं आई थीं। मौनी रॉय को अपनी दादाजी से नृत्य विरासत में मिला था। हालांकि, उनके माता—पिता मौनी रॉय को एक पत्रकार बनाने चाहते थे। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई कूच बिहार के बाबूहत केन्द्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद मौनी रॉय दिल्ली चलींं आई। जहां वह मॉस्क कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन उनके माता—पिता ने उन्हें बीच में ही वापस बुला लिया। जिसके बाद फिल्मों में अपना भाग्य आजमाने के लिए मौनी मुंबई आ गई। इस तरह वह अपनी ग्रेजुवेशन पूरी नहीं कर सकी।

सलमान की ये चहेती अभिनेत्री 2004 में अभिषेक से कर चुकी हैं रोमांस
शायद आपने देखा होगा लेकिन याद नहीं आ रहा होगा। तो हम आपको बता दें कि मौनी रॉय 2004 में अभिषेक बच्चन के अपोजिट फिल्म 'रन' में नजर आ चुकी हैं। जब वह मुंबई आई थी तो उन्होंने आॅडिशन दिया था और अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला स्टारर फिल्म में छोटी सी भूमिका में नजर आई थीं। वह गाने की शूरूआत में कुछ सैंकेड के लिए जूनियर बच्चन के साथ नजर आई थीं। आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा? तो अभिषेक बच्चन की वो फिल्म देख लें।

एकता कपूर ने मौनी को स्मृति ईरानी के रूप में देखा था
मौनी रॉय को मुंबई आने के बाद लंबे स्ट्रगल के बाद 2006 में पहला ब्रेक मिला था। लेकिन जब उन्होंंने पॉपुलर शो 'सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी के किरदार में नजर आई थीं। यह उसके लिए एक सपने सच होने जैसा था। एकता कपूर चाहती थी कि मौनी रॉय स्मृति ईरानी की विरासत को आगे बढ़ाए। इसलिए एकता ने मौनी को कृष्णा तुलसी के रूप में चुना। इसके बाद मौनी ने 2008 में ये शो छोड़ दिया।

एक्स बॉयफ्रेंड के साथ हुआ ब्रेकअप
साल 2008 में मौनी रॉय और गौरव चौपड़ा का रिलेशन पब्लिकली सामने आया था। उस समय जब वह टीवी सीरियल पति-पत्नी और वो में साथ-साथ काम कर रहे थे तो पब्लिकली एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। गौरव और मौनी का अफेयर लगभग 2 साल तक चला। हालांकि, अब तक दोनों ब्रेकअप होने की वजह पब्लिकली कभी शेयर नहीं की है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच पर्सनल प्रॉब्लम पैदा होने के कारण ब्रेकअप हुआ जो गौरव की एक्स गर्लफ्रेंड नारायणी शास्त्री से जुड़ी हुई हैं।

मौनी के एक जुड़वा भाई हैं...
मौनी रॉय के एक भाई मुखर रॉय है। जो पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी कॉलेज कर रहा है। वह हूबहू मौनी रॉय की तरह दिखता है। इतना ही नहीं अगर मौनी रॉय एक लड़का होती तो वह सेम टू सेम मुखर की तरह ही लगती।

अनसक्सेसफुल सिंगिंग कॅरियर
अन्य एक्टर और एक्ट्रेस की तरह मौनी रॉय ने भी डांसिंग और सिंगिंग जानती हैं। उनकी डांसिंग स्किल्स को हर कोई देख चुका हैं लेकिन नागिन एक्ट्रेस एक अच्छी डांसर के साथ सिंगर भी है। वह दिव्यंका त्रिपाठी के साथ एक रियलिटी शो में सिंगिंग कर चुकी हैं। इस शो को करण जौहर ने जज किया था। तो उस समय मौनी रॉय को कुछ ज्यादा रेस्पांस नहीं मिला था। उन्होंने इसके बाद इसका एक वीडियो अपने इस्टांग्राम पर भी पोस्ट किया था।

आईफा 2016 में परफॉर्म करने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस
पिछले साल मैड्रिड में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड समारोह में मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री से शिरकत करने वाली इकलौती एक्ट्रेस थीं। अनेक टीवी स्टार्स रेड कॉर्पेट पर नजर आए थे, लेकिन मौनी रॉय इस अवॉर्ड में स्पेशल गेस्ट थीं।

पाकिस्तानी का किरदार निभा चुकी हैं मौनी
मौनी रॉय एक पंजाबी फिल्म में एक पाकिस्तानी का किरदार में नजर आ चुकी हैं। उन्हें फिल्म में साहिबा का नाम दिया गया था। इस फिल्म को 'हीरो हिटलर इन लव 2011' कहा जाता है। अब मौनी रॉय बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Updated on:
28 Sep 2017, 5:46 PM IST
Published on: