बॉलीवुड

आर्मी परिवारों से ताल्लुक रखती हैं ये 10 अभिनेत्रियां, एक के पिता की कश्मीरी आतंकवादियों ने अपहरण के बाद कर दी थी हत्या

बॉलीवुड में आज ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो सैनिक परिवार से संबंध रखती हैं। जानिए उन अभिनेत्रियों के बारे में..
4 min read
• •
Updated: 14 Aug 2021, 6:34 PM IST
Bollywood actress who belongs indian army
Bollywood actress who belongs indian army

नई दिल्ली। हमारे देश की भारतीय सेना का नाम आज के समय में सबसे ताकतवर सेनाओं की लिस्ट में शुमार है। जिसके मजबूत हौसले की मिसाल दूर देश के लोग भी करते है। समय समय पर इस सेना ने ना केवल पाकिस्तान को बल्कि देश के लिए चुनौती बने चाइना को भी करारा जवाब देने में पीछे नही रहा है। जिसका ताजा उदाहारण भारत-चीन सीमा विवाद पर दे चुका है। लेकिन क्या आप जानते है कि भारतीय सेना का संबंध बॉलीवुड के फिल्मी सितारों के साथ काफी गहरा रहा है। बॉलीवुड में आज ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो सैनिक परिवार से संबंध रखती हैं। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर।

1- प्रीती ज़िंटा

बॉलीवुड की डिंपल क़्वीन प्रीती ज़िंटा का नाम भले ही बॉलीवुज की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार है लेकिन उनके बैकग्राउंड की बात करें तो वो एक आर्मी परिवार से संबंध रखती हैं। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली वाली प्रीती के पिता दुर्गानंद ज़िंटा 'भारतीय सेना' में मेजर के पद पर आसीन थे। जिनका निधन साल 1988 में हो गया था।

2- प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ही एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके माता-पिता दोनों ही 'भारतीय सेना' में थे। प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे। साल 2013 में कैंसर से उनके पिता का निधन हो गया था।

3- अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का संबंध क्रिकेटर से जुड़ा है वही शादी से पहले वो भारतीय सेना में कर्नल की बेटी थी। उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक कर्नल की पोस्ट पर थे। अनुष्का ने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु के 'आर्मी स्कूल' से प्राप्त की है।

4- सुष्मिता सेन

भारत की पहली मिस यूनिवर्स, सुष्मिता सेन भी सैन्य परिवार से संबंध रखती है। उनके पिता शुबीर सेन 'इंडियन एयर फ़ोर्स' में कमांडर के पद पर रह चुके हैं। सुष्मिता ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के 'एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट' से प्राप्त की है।

5- लारा दत्ता

लारा दत्ता मिस इंटरकांटिनेंटल की भी विजेता रह चुकी हैं, साथ ही उन्होंने साल 2000 में मिस यूनीवर्स का भी खिताब जीता था। लारा के पिता एलके दत्ता आर्मी में विंग कमांडर रहे हैं। लारा ने 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से डेब्यू किया था, लारा ने शाहरुख के साथ डॉन में भी काम किया है।

6. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया के पिता एल. के. दत्ता 'इंडियन एयर फ़ोर्स' में विंग कमांडर के पद पर रह चुके हैं। इतना ही नही लारा की बड़ी बहन सबरीना अब भी 'इंडियन एयर फ़ोर्स' में कार्यरत हैं।

7- सेलिना जेटली

सेलिना जेटली अब बॉलीवुड को अलविदा कह चुकी हैं। सेलिना के पिता वी. के. जेटली 'भारतीय सेना' में कर्नल थे।

8- निम्रत कौर

निम्रत कौर बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके पिता भारतीय सेना में रहते हुए शहीद हो गए थे। निम्रत के पिता भूपिंदर सिंह को साल 1994 में कश्मीरी आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था इसके बाद उन्हें मार डाला था।

9- चित्रांगदा सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के पिता भी आर्मी में थे। चित्रांगदा के पिता निरंजन सिंह 'भारतीय सेना' में कर्नल रह चुके हैं।

10- गुल पनाग

बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में से एक गुल पनाग की गिनकी काफ़ी निडर एक्ट्रेस में की जाती है। जिसके पीछ का राज यह है कि उनके पिता एच. एस. पनाग एक निडर लेफ़्टिनेंट जनरल रह चुके हैं।

Updated on:
14 Aug 2021, 6:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन