बॉलीवुड

ये एक्ट्रेस बनी नई नेशनल क्रश, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी इसके आगे फेल

Who Is New National Crush: रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के बाद ये एक्ट्रेस बनीं नेशनल क्रश, इनकी 20 करोड़ की फिल्म ने 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई, पहचानिए वो एक्ट्रेस कौन है?
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2024, 1:56 PM IST
12th_fail_actres_medha_shankar_became_new_national_crush_know_about_biography_.jpg
रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी से भी आगे निकली ये एक्ट्रेस

Who Is New National Crush: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आई एक एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। ‘पुष्पा’ फिल्म के बाद से उन्हें नेशनल क्रश कहा जाने लगा। लेकिन फिल्म 'एनिमल' के बाद यह उपनाम तृप्ति डिमरी को मिल गया। फिर एक फिल्म ऐसी आई जिसकी एक्ट्रेस रातों रात स्टार बन गई और नेशनल क्रश का टैग उस एक्ट्रेस को चला गया। यह वह एक्ट्रेस है जिनकी फिल्म ने 20 करोड़ के बजट में दुनियाभर में 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके बावजूद, दो महीने बाद भी इस फिल्म का जलवा सिनेमाघरों में बरकरार है।

कौन है नई नेशनल क्रश?
हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘12th फेल’ की एक्ट्रेस मेधा शंकर की, जिन्होंने 12वीं फेल में श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है। ‘12th फेल’ में उनकी एक्टिंग देखने के बाद से लोग उन्हें नेशनल क्रश कहने लगे हैं। इस बीच मेधा की एक बचपन की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में उनकी क्यूटनेस का अंदाजा लगाया जा सकता है। साल 2016 में एक्टिंग डेब्यू करने वाली मेधा शंकर शादिस्तान, बेकघम पैलेस, दिल बेकरार और 12वीं फेल में नजर आ चुकी हैं। वहीं इस लेटेस्ट फिल्म की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी सोशल मीडिया पर बढ़ रही है।


फिल्म ‘12th फेल’ जो 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज हुई, उसका निर्देशक विधू विनोद चोपड़ा ने किया है। इसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई, और हरीश खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। फिल्म को पॉजीटिव रिव्यू मिले हैं। यह विश्वभर में 66.58 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। इसके बाद, इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है, और इस पर चर्चा हो रही है।

Updated on:
6 Jan 2024, 1:56 PM IST
Published on: