बॉलीवुड

’12वीं फेल’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार, मुठ्ठी में सिमट कर रह गई फिल्म की कमाई

12th Fail Box Office Collection Day 23: '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर 23वें दिन अच्छा बिजनेस किया है। फिल्म शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अपना करतब दिखा रही है।  
less than 1 minute read
Nov 18, 2023
12th_fail_box_office_collection_day_23.jpg
'12वीं फेल' पोस्टर पिक्चर

12th Fail Box Office Collection Day 23: विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है।1 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस मूवी की कमाई हर दिन के साथ बढ़ रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया था। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार '12वीं फेल' ने 23वें दिन 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के हिसाब से 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का 23 दिन में कुल बिजनेस 36.68 करोड़ का किया है।

कन्नड़-तेलुगु में भी मचा रही गदर
विक्रांत मैसी और पल्लवी लालवानी की इस मूवी की सफलता को देखते हुए इसे हिंदी के अलावा कन्नड़ और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया। हालांकि, उन दोनों भाषाओं में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं है। तेलुगु में '12वीं फेल'’ ने 6 लाख से ज्यादा कमाए हैं, कन्नड़ में फिल्म ने 4 लाख से ज्यादा कमाई कर पाई है। इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी '12वीं फेल' अच्छा बिजनेस कर रही है।

नॉवेल बेस्ड है '12वीं फेल'
फिल्म आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की लाइफ जर्नी पर लिखी गई अनुराग पाठक की फेमस नॉवेल पर बेस्ड है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मनोज कुमार शर्मा और श्रद्धा जोशी ने सारी परेशानियों को हैंडल करते हुए अपने गोल को हासिल किया। फिल्म में मेधा शंकर, प्रियांशु चटर्जी, संजय बिश्नोई, हरीश खन्ना, विकास दिव्यकीर्ति और विजय कुमार डोगरा अहम रोल में है।

Published on:
18 Nov 2023 09:55 am