सलमान खान को पीटने वाले को 2 लाख रुपए का इनाम देगा, ये हिंदू संगठन
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की मुसीबत है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पहले काला हिरण शिकार मामले में और अब हिंदू संगठनों ने उनका विरोध करते हुए उन्हें सरेआम पीटने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि सलमान को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन तोगड़िया के नए संगठन ‘हिंदू ही आगे’ के समर्थकों ने अपना विरोध व्यक्त किया। इस विरोध की वजह है सलमान के होम प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म 'लवरात्रि' का नाम है। हिंदुओ का मानना है कि ये उनके पवित्र त्यौहार 'नवरात्रि' पर रखा गया है।
सलमान को पीटने वाले को मिलेगें इतने लाख:
विश्व हिंदू संगठन की आगरा यूनिट के चीफ गोविंद पराशर फिल्म के नाम को लेकर काफी आहत हैं उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए घोषणा की है कि सलमान खान को सरेआम पीटने वाले को 2 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए जाएगे। आगरा में ही नहीं इस फिल्म के नाम को लेकर और भी कई संगठन अन्य जगहों पर इसका विरोध कर हरे हैं।
आगरा में सलमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जोरों पर:
एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंद और उनके साथियों ने आगरा के कई जगहों पर पहुंचकर सलमान के पोस्टर्स जलाए और फिल्म ‘लवरात्रि’ के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान गोविंद ने मीडिया से कहा, 'इस फिल्म को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे है जबकि ये फिल्म ‘नवरात्रि’ के त्यौहार का अपमान करती है। वहीं ये लाखों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। इसलिए हम इस फिल्म का विरोध करते हुए इसको बैन की मांग करते हैं। अगर ये फिल्म स्क्रीन की जाती है तो हम इसके खिलाफ हर हाल में खड़े रहेंगे। वहीं मैं इस संगठन का सिटी प्रेसिडेंट होने के नाते इस बात का खुलेआम ऐलान करता हूं कि जो भी सलामन को सरेआम पीटेगा मैं उसे 2 लाख का इनाम दूंगा।